फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chirag Delhi flyover closed for repair from sunday work will continue for 25 days

Chirag Delhi Flyover: इन रास्तों का करें इस्तेमाल, फ्लाईओवर आज से मरम्मत के लिए बंद; 25 दिनों तक चलेगा काम

Sun, 12 Mar 2023 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 01:39 AM IST
सार

पहले चरण में नेहरू प्लेस से आईआईटी, दिल्ली की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में आईआईटी, दिल्ली से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन
Chirag Delhi flyover closed for repair from sunday work will continue for 25 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मरम्मत कार्य को लेकर रविवार से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर बंद रहेगा। नेहरु प्लेस से आईआईटी वाले कैरिजवे पर रविवार से मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। यह कार्य करीब 25 दिनों तक चलेगा। इसके चलते नेहरु प्लेस से चिराग दिल्ली, सीआर पार्क, नेहरु प्लेस, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, कालकाजी सहित अन्य जगहों पर भारी जाम लगने की संभावना है। दिल्ली यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को आईआईटी और एम्स जाने के लिए नेहरु प्लेस से लाला लाजपत राय मार्ग पर जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रविवार से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य शुरू करने जा रहा है। फ्लाईओवर के प्रत्येक परिवहन मार्ग की मरम्मत में करीब 25 दिन लगेंगे और इस दौरान फ्लाईओवर को यातायात के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। जबकि अन्य मार्ग यातायात के लिए चालू रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में नेहरू प्लेस से आईआईटी, दिल्ली की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। वहीं दूसरे चरण में आईआईटी, दिल्ली से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

विज्ञापन

इस दौरान मार्ग के बंद होने से अन्य मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से भारी जाम लगने की संभावना है। जिससे आम जनता को असुविधा हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि वह समय से पहले घर से निकले या फिर वैकल्पिक मार्ग का चयन करें।

यातायात पुलिस ने धौला कुआं, एम्स, डिफेंस कॉलोनी आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से दाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक जाने के लिए मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर की ओर लाला लाजपत राय मार्ग से जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed