फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese Citizen found dead at resort of Rajokari

रजोकरी के रिसोर्ट में मिला चाइनीज नागरिक का शव, ग्रुप के साथ आया था भारत घूमने

Tue, 11 Dec 2018 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chinese Citizen found dead at resort of Rajokari
डेमो - फोटो : डेमो

दक्षिण-पश्चिमी जिले के कापसहेड़ा के एक रिसोर्ट में मंगलवार सुबह चाइनीज नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जिन जिनाऊ (28) के रूप में हुई है। पिछले कुछ दिनों से जिन जिनाऊ अपने ग्रुप के साथ इस रिसोर्ट में ठहरा हुआ था।

विज्ञापन


खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस विदेशी की मौत को सामान्य बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का सही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस जिन जिनाऊ के साथ आए उसके साथियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गत 6 दिसंबर को जिन जिनाऊ अपने कुछ साथियों के साथ भारत आया था। दिल्ली आने के बाद वह रजोकरी के एक रिसोर्ट में अपने साथियों के साथ रुक गया। जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि सुबह के समय रिसोर्ट के स्टॉफ ने जिन जिनाऊ के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो जिन जिनाऊ अपने बिस्तर पर मृत मिला। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी मौत हो सके। पुलिस रिसोर्ट स्टॉफ से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विदेशी नागरिक ने रात को क्या खाया था। पुलिस ने चाइनीज दूतावास को जिन जिनाऊ की मौत की सूचना दे दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed