फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   China made mats will serve on international yoga day in delhi

चीन के भरोसे हो रहा भारत का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस!

Sat, 20 Jun 2015 04:11 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
China made mats will serve on international yoga day in delhi

रविवार (21 जून) को जब भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही होगी तो इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन के बीच लगभग 35000 से ज्यादा लोग एक साथ योग करते दिखेंगे।

विज्ञापन


असल में इस कार्यक्रम को इतने बड़े पैमाने पर आयोजित करने के पीछे प्रधानमंत्री का खास मकसद है। वह इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) ने इसके लिए एक ऐसी शर्त रख दी है जिसके चलते इस पूरे कार्यक्रम में आपको चीन का असर सबसे ज्यादा दिखाई देगा।

असल में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने साफ किया है कि लोगों की संख्या को साफ-साफ दिखाने के लिए जरूरी है कि योग करने वाले हर शख्स को अलग से एक चटाई दी जाए ताकि उसकी गिनती करना आसान हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन में बने हैं अधिकतर मैट

China made mats will serve on international yoga day in delhi

योग करने वाले हर शख्स के लिए अलग से मैट की शर्त ने भारत सरकार को चीन पर आश्रित होने के लिए मजबूर कर दिया। असल में इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए महज तीन हफ्ते पहले सरकारी निविदा निकाली गई।

निविदा निकालने के बाद उसे हासिल करने के लिए जो बोली लगी उसमें दिल्ली के तिलक नगर स्थित आर्च कॉनसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड (Arch Concept Private Limited) को सफलता मिली।

इवेंट मैनेजमेंट की इस कंपनी को जब पता चला कि इस कार्यक्रम के लिए 37,500 योगा मैट की जरूरत है तो उसके लिए मुसीबत खड़ी हो गई। किसी एक शहर में इतने योगा मैट जमा करना टेड़ी खीर था। इसलिए कंपनी ने देशभर के मैट उत्पादकों से संपर्क किया।

आर्च कॉनसेप्ट के एमडी दिलप्रीत ओबरॉय के मुताबिक चूंकि कार्यक्रम से केवल 20 दिन पहले ही टेंडर मिला। ऐसे में मैट के लिए उन्होंने देश भर के डीलर्स और उत्पादकों से संपर्क किया। कुछ मैट भले ही भारत में बनाए गए हैं लेकिन ज्यादातर चीन में ही निर्मित किए गए हैं।

मुंबई से लाए जाएंगे एलईडी स्क्रीन

China made mats will serve on international yoga day in delhi

इतने कम समय में योगा मैट हासिल करने के प्रयास में कंपनी ने देश भर के लगभग पचास डीलरों से संपर्क किया। 21 जून के कार्यक्रम को आयोजित करने वाली सरकारी संस्‍था 'आयुष विभाग' के अधिकारी ने बताया कि असल में देश में ज्यादातर मैट बनाने वाली कंपनियों के ऑर्डर चीन से ही मंगाए जाते हैं।

यानि साफ है कि रविवार को रंग-बिरंगे दिखने वाले राजपथ पर जिन चटाइयों का राज होगा वह चीन की बनी हुई होंगी। क्या इस पूरे कार्यक्रम से प्रधानमंत्री के मेड इन इंडिया कार्यक्रम को धक्का नहीं लगेगा।

21 जून को 1400 मीटर फैले राजपथ पर 32 एलईडी स्क्रीन लगाने की व्यवस्‍था भी आर्च कॉनसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड को ही करना था।

अकेले दिल्ली में इतने वाटरप्रूफ स्क्रीन उपलब्‍ध नहीं है। कंपनी मुंबई से कुछ स्क्रीन मंगा रही है। हर स्क्रीन के लिए कंपनी सरकार से 35000 रुपये अलग से वसूल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed