फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child slipped from lap fell into boiling oil pan in delhi

दिल्लीः गोद से फिसलकर बच्चा खौलते तेल की कड़ाही में गिरा, सफदरजंग अस्पताल में

Tue, 10 Mar 2020 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 10 Mar 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
Child slipped from lap fell into boiling oil pan in delhi
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

नरेला इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां छठी के दिन एक बच्चा उबलते तेल की कड़ाही में गिरकर बुरी तरह से झुलस गया। दरअसल पड़ोसी युवक बच्चे को गोद में उठाकर खेल रहा था, इसी दौरान बच्चा फिसलकर कड़ाही में गिर गया। 

विज्ञापन


तेल के छींटे पड़ने से आसपास मौजूद दो अन्य लोग भी झुलस गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्चे को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शंकर अपनी पत्नी और सात दिन के बेटे सुदर्शन के साथ नरेला के सेक्टर-पांच में रहता है। वह मजदूरी करता है। रविवार को परिवार वाले बेटे सुदर्शन की छठी मना रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक आए। एक युवक सुदर्शन को उठाकर खेलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में एक महिला कड़ाही में पूड़ियां तल रही थी। इसी दौरान युवक के हाथ से सुदर्शन फिसलकर कड़ाही में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। गर्म तेल उछलकर बच्चे के चाचा और एक अन्य युवक पर भी गिर गया।

आनन फानन में बच्चे को राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा 60 फीसदी झुलस गया था, जिसे प्राथमिक इलाज देने के बाद डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया, जबकि उसके चाचा और युवक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 


शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस युवक के हाथ से बच्चा गिरा, वह शराब के नशे में था। हालांकि घर वालों का मानना है कि गलती से बच्चा उसके हाथ से गिरा है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसा या फिर साजिश के तहत मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed