फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   child loses eyesight while bursting crackers in Delhi

Delhi: प्रतिबंध के बाद भी हो रही आतिशबाजी, पटाखा जलाने से गई मासूम के आंख की रोशनी; एम्स में हुए दो ऑपरेशन

Sat, 21 Oct 2023 08:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

दिल्ली में आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी पटाखे जलाए जा रहे हैं और इसी के चलते एक मासूम जख्मी हो गया। एम्स अस्पताल में दो ऑपरेशन के बाद भी उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।

विज्ञापन
child loses eyesight while bursting crackers in Delhi
पटाखा जलाने का सीसीटीव फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रतिबंध के बाद भी लोग सरेआम पटाखे जला रहे हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में किसी के पटाखा जलाने के दौरान 11 साल का एक मासूम उसकी चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एम्स अस्पताल में दो ऑपरेशन के बाद भी उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मासूम का बयान लेकर शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस पटाखा जलाने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि मासूम मोहम्मद अजमत (11) परिवार के साथ गली नंबर-6, शास्त्री पार्क में रहता है। वह एक पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन


15 अक्तूबर की रात करीब 8.00 बजे अजमत नजाम पढ़कर अपने घर लौट रहा था। इस बीच जैसे ही वह मेन रोड, गैस गोदाम के पास पहुंचा, तभी किसी ने बड़ा पटाखा चला दिया। पटाखा अजमत के पास ही हवा में फटा, जिसकी वजह से उसके चेहरे पर पटाखे की चिंगारी आई। वह दर्द से छटपटाने लगा। किसी तरह वह घर पहुंचा। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया। उसी दिन उसका एक ऑपरेशन हुआ। बाद में दूसरा ऑपरेशन किया गया। लेकिन उसकी आंख को नहीं बचाया जा सका। डॉक्टरों ने उसकी एक आंख को बंद कर दिया। उनका कहना था कि यदि वह ऐसा न करते तो इंफेक्शन दूसरी आंख में जाने की संभावना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed