फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child dies after falling from 18th floor of Greater Noida s Ace Divino Society

मां को पुकारते-पुकारते आई मौत: 18 मंजिल से नीचे गिरा मासूम, चली गई जान, पहले भी इन हादसों ने दहलाए दिल

Sat, 15 Jul 2023 09:21 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 15 Jul 2023 09:21 AM IST
सार

हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। विराट की मां व अन्य लोगों के शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Child dies after falling from 18th floor of Greater Noida s Ace Divino Society
18वीं मंजिल से गिरा विराट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ऐस डिवाइनो सोसाइटी की 18वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से मां को घर बुला रहा सातवीं का छात्र गिर गया। गुरुवार रात हुए हादसे में विराट (12) की मौत हो गई। हादसे के वक्त उसकी मां खाना खाने के बाद सोसाइटी की पार्क में टहल रही थी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोसाइटी में आईटी कंपनी में कार्यरत मनीष कुमार सपरिवार रहते हैं। उनकी पत्नी सपना डॉक्टर हैं। मनीष बृहस्पतिवार को किसी काम से घर से बाहर गए थे। सोसाइटी के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि रात करीब 9 बजे डॉ. सपना खाना खाने के बाद सोसाइटी के पार्क में टहलने चली गईं थीं। इस बीच उनका बड़ा बेटा विराट बालकनी में खेलने लगा। बालकनी से नीचे देखकर विराट मां को बुलाने के लिए आवाज लगाने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के बाद वह 18वीं मंजिल से गिर पड़ा।

विज्ञापन

हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। विराट की मां व अन्य लोगों के शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोसाइटी निवासियों के मुताबिक दंपती की दो संतान थी। बड़े बेटे की मौत से घर में मातम छा गया। सोसाइटी निवासियों ने हादसे के बाद दुख जताया है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
आशंका जताई जा रही है कि मां तक आवाज नहीं पहुंचने या फिर मां के नहीं दिखने पर विराट ग्रिल पर चढ़कर नीचे झांकने के दौरान नीचे गिर गया। पुलिस ने विराट के शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हादसे की वजह पुलिस पता करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

ग्रिल की कम ऊंचाई बनती है हादसे की वजह
जिले में बहुमंजिली इमारत की बालकनी से बच्चों के गिरने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बालकनी व सीढ़ियों की रेलिंग से गिरकर हादसे में बच्चों की मौत हो चुकी है। निवासियों का कहना है कि बिल्डरों को रेलिंग की ऊंचाई सही रखनी चाहिए। कम ऊंचाई की ग्रिल हादसे की वजह बन जाती है। लोगों ने कहा कि ग्रील की ऊंचाई के साथ ही उनके बीच में जगह को भी कम किया जाना चाहिए। जिसमें उनके बीच से बच्चे नहीं निकल सकें। 

पहले हुए हादसे 
16 जून 2023 : नोएडा के सेक्टर-78 स्थित हाईड पार्क सोसाइटी की बालकनी से गिरकर पांच साल के मासूम की मौत।
23 अगस्त 2021: ग्रेनो वेस्ट की कासा ग्रीन सोसाइटी में जन्मदिन के दिन एक साल के मासूम की सीढ़ियों की रेलिंग से गिरकर मौत।
12 जनवरी 2020 : ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में बालकनी से गिरकर मासूम की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed