फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta reached the three-day youth parliament organized by ABVP

Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं- देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की अहम भूमिका

Tue, 11 Mar 2025 05:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Mar 2025 05:15 AM IST
सार

एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय युवा संसद के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस संसद से एबीवीपी एक विचार रूपी वट वृक्ष तैयार कर रही है। इसकी छांव में राष्ट्र निर्माण की नींव रखी जाएगी।

विज्ञापन
Chief Minister Rekha Gupta reached the three-day youth parliament organized by ABVP
एबीवीपी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय युवा संसद में पहुंचीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऐसा छात्र संगठन है जिससे छात्रों को मैनेजमेंट व नेतृत्व निर्माण सीखने को मिलता है। भविष्य में इस संगठन से केवल एक नहीं बल्कि कई रेखा गुप्ता तैयार होंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित युवा संसद में कही।

विज्ञापन


युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बजट के लिए उनके सुझाव भी मांगे। इस युवा संसद के दूसरे दिन फोकस गर्ल्स पार्लियामेंट पर था। एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय युवा संसद के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस संसद से एबीवीपी एक विचार रूपी वट वृक्ष तैयार कर रही है। इसकी छांव में राष्ट्र निर्माण की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन


अपनेे एबीवीपीएयन होने पर गर्व करते हुए उन्होंने कहा कि यह संगठन नेतृत्व निर्माण की पाठशाला है। इस संगठन ने मुझे दीप पकड़ाने से लेकर दीप जलाने तक की यात्रा करवाई है, जिसकी बदौलत आज में इस मुकाम पर हूं। इस संसद में 300 छात्रा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो मिलिंद मराठे, सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा उपस्थित हुई। साथ ही एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सोलंकी, अखिल भारतीय छात्रा कार्य प्रमुख मनु शर्मा कटारिया, राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा, दिल्ली प्रांत अध्यक्ष तपन बिहारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रमों को लागू करने, उच्च शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए छात्रावासों की संख्या में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में अध्ययन करने आने वाली छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का प्रावधान, पाठ्यक्रम में वीरांगनाओं, महिला वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और नेतृत्त्वशील महिलाओं के योगदान को सम्मिलित करने, महिला शोधार्थियों के लिए विशेष योजना एवं अनुदान सुनिश्चित करने जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने छात्रा संसद के समापन सत्र में छात्राओं की ओर से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसे सरकार और संबंधित विभागों को सौंपा जाएगा। अब युवा संसद के अंतिम दिन मंगलवार को पूर्वोत्तर छात्र संसद आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

भविष्य में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में नारी के लिए कोई भी क्षेत्र असंभव नहीं है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आकर खुद नेतृत्व कर रही है। भविष्य में लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी परिषद के सफर और संघर्ष को छात्राओं के साथ साझा किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं की स्थिति और समाज में उनके योगदान पर कहा कि पहले बेटी बचाने पर जोर दिया जाता था अब बेटी पढ़ा कर उसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed