फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta met the families of the victims of the Vivek Vihar fire tragedy.

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विवेक विहार अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने कहा, इस कठिन समय सरकार आपके साथ खड़ी, मिलेगी हरसंभव सहायता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्रासदी को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लिया है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। खासतौर पर फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजधानी में सभी इमारतों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और जहां भी कमी पाई जाए, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि फायर सेफ्टी के नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि न केवल पीड़ितों को राहत दी जाए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article