फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister kejriwal will go to sonipat and give rs one crore to martyr narendra singh family

केजरीवाल फिर हरियाणा जाने की तैयारी में, सोनीपत में शहीद के परिजनों को सौंपेंगे एक करोड़ का चेक

Tue, 20 Nov 2018 05:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister kejriwal will go to sonipat and give rs one crore to martyr narendra singh family
हरियाणा के करनाल जाने से नाकाम रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोनीपत जाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले बार की तरह यह यात्रा खुले तौर पर सियासी नहीं है। सोनीपत पहुंचकर केजरीवाल शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपेंगे। 
विज्ञापन


फिर बुधवार दोपहर दो बजे  गांव थाना कलां पहुंचने का कार्यक्रम है।   गौरतबल है कि दिल्ली सरकार ने शहीद नरेंद्र सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने के लिए कैबिनेट में अलग से प्रस्ताव लाया था।
विज्ञापन


 जिसे पहले ही पास कर दिया गया है। बीएसएफ के जवान नरेंद्र सिंह सीमा पर पाकिस्तान की एक कायरतापूर्ण हरकत में शहीद हुए थे। अरविंद केजरीवाल पहले भी शहीद के परिजनों से मिलने पहले भी सोनीपत में उनके घर जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल नहीं जा सके थे मुख्यमंत्री

बीते शनिवार को अरविंद केजरीवाल को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विधानसभा करनाल के असंध इलाके की डिस्पेंसरी देखने जाना था। 

साथ ही एक सभा भी थी। लेकिन केजरीवाल मौके पर नहीं जा सके। इसके लिये उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। बाद में करनाल के गेस्ट हाउस से फोन पर ही सभा को संबोधित किया। इसके बाद वह वापस दिल्ली लौट आए थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed