फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Arvind Kejriwal said on ED summons that this notice is illegal and politically motivated

Arvind Kejriwal: ईडी के सामने पेश नहीं हुए सीएम केजरीवाल, बोले- नोटिस अवैध और राजनीतिक; ये मुझे रोकने की कोशिश

Thu, 02 Nov 2023 04:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

दिल्ली के कथित शराब घोटाला से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी के समन पर कहा कि ये नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। फिलहाल, केजरीवाल मध्य प्रदेश में पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal said on ED summons that this notice is illegal and politically motivated
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित शराब घोटाले में पूछताछ में शामिल होने के लिए भेजे गए नोटिस पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी को पत्र भेजकर नोटिस को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया।

विज्ञापन

ईडी से नोटिस वापस लेने के लिए कहा
पत्र में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में होने वाली राजनीतिक रैलियों और दिवाली की व्यस्तता का भी हवाला दिया गया है। साथ ही ईडी से नोटिस वापस लेने की बात कही गई है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ केजरीवाल बृहस्पतिवार सुबह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश चले गए। सिंगरौली में उन्होंने रोड शो और रैली में हिस्सा लिया।

ईडी के समन पर केजरीवाल ने उठा सवाल
इससे पहले ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को सुबह करीब 9 बजे भेजे पत्र में केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि जांच एजेंसी ने नोटिस में यह नहीं बताया कि वह कथित शराब घोटाले में संदिग्ध हैं या गवाह। पत्र में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री की हैसियत से बुलाया है या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में। उन्होंने कहा कि यह मछली पकड़ने की जाल की तरह है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुवान के प्रचार में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लिखा कि मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी हर जगह चुनाव लड़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक होने के नाते चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी है। वहीं, बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री दिवाली के त्योहार के चलते उनके पास आधिकारिक तौर पर कई काम हैं। इसमें उन्होंने अपनी मौजूदगी का जरूरी बताया है।

मुख्यमंत्री ने ईडी के नोटिस को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया। उनका आरोप है कि नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया था। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि चार राज्यों में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार करने वह न जा सकें। पत्र के आखिर में मुख्यमंत्री ने ईडी से नोटिस को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन

क्या ईडी की चार्जशीट में है अरविंद केजरीवाल का नाम
दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अपनी चार्जशीट में कई बार अरविंद केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है। ईडी ने दावा किया कि आबकारी नीति आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी, ताकि लगातार अवैध धन कमा कर खुद तक पहुंचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed