Rajendra Nagar assembly by-election: सीएम केजरीवाल ने प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो, पानी की समस्या को लेकर किया ये दावा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा पिछली बार से दोगुने मतों के अंतर से जिताना है। वहीं मुख्यमंत्री ने इलाके में पानी की समस्या को दूर करने पर काम करने का दावा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलाके में पानी की समस्या होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस पर भी काम कर रहे है और क्षेत्र की पानी की समस्या को भी ठीक कर देंगे। हमने दिल्ली में स्कूल ठीक किए, इससे लोगों के बच्चों का भविष्य ठीक हो रहा है। हमने बिजली फ्री कर दी और अब 24 घंटे बिजली आ रही है। महिलाओं का बसों में फ्री सफर कर दिया है। हमने कई काम कर दिए हैं और अभी कई काम करने बाकी भी हैं। यहां पर एक रेलवे फाटक है और लोगों को रेलवे फाटक पार करने में बड़ी दिक्कत होती है, क्योंकि भाजपा वालों ने वहां पर दीवार बनावा रखी है और रेलवे का पुल भी बंद कर दिया है। वह इसे ठीक कराएंगे।
उन्होंने एक बार फिर जनता के समक्ष दोहराया कि भाजपा वाले लड़ने के सिवाय कुछ नहीं करेंगे। भाजपा वाले सुबह से शाम तक सिर्फ लड़ते रहते हैं। वो उनके घर के आगे 24 घंटे धरने पर बैठे रहते हैं। उनको वोट देने से कोई फायदा नहीं है। अगर जनता चाहती है कि हम लड़ाई-झगड़ा करें तो भाजपा नको वोट दे देना और हम काम करें तो आम आदमी पार्टी को वोट दे देना। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह जनता के सारे काम करा देंगे। उन्होंने पहले भी बहुत काम करवाए हैं।
रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक, विधायक सौरभ भारद्वाज, संजीव झा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ा। करीब एक किलोमीटर के रोड शो में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। लोग अपने हाथों में पोस्टर, बैनर, तख्तियां आदि लिए हुए थे। वहीं बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के छत, बालकनी और खिड़कियों पर खड़े थे।