{"_id":"626be7e8522b086fbd5c25cb","slug":"chief-election-commissioner-along-with-election-commissioner-inaugurated-integrated-election-complex","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकीकृत चुनाव परिसर का उद्घाटन: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ईवीएम भारत का गौरव, नहीं की जा सकती इससे छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकीकृत चुनाव परिसर का उद्घाटन: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा- ईवीएम भारत का गौरव, नहीं की जा सकती इससे छेड़छाड़
Fri, 29 Apr 2022 06:58 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 29 Apr 2022 06:58 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयुक्त के साथ शुक्रवार को दिल्ली में एकीकृत चुनाव परिसर का उद्घाटन किया। यहां ईवीएम और वीवीपीएटी का भंडारण और प्रबंधन होगा।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को दिल्ली में ईवीएम व वीवीपैट के भंडारण के लिए कई सुविधाओं वाले एक केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र में ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण के लिए विशेष रूप से बनाए गए 36 वॉल्ट भी हैं। आधुनिक सुविधाओं वाला यह केंद्र बख्तावरपुर में बनाया गया है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के अनुसार यह तीन मंजिला परिसर 12,865 वर्ग मीटर में है और इसमें आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच और वीवीपैट की व्यापक सुविधाएं हैं। एफएलसी सभागारों का इस्तेमाल बड़ी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों के लिए भी किया जा सकता है। यह परिसर कई सुविधाओं वाला आधुनिक केंद्र है, जिसका मकसद ईवीएम और वीवीपैट के भंडारण और प्रबंधन का आधुनिकीकरण करना है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के अनुसार यह आधुनिक केंद्र है नई प्रौद्योगिकीय, वास्तुकला, पारिस्थितिकीय, सुंदर व सुगम्य विशेषताओं से लैस है। यह भूकंप रोधी इमारत है जिसमें ऊर्जा के उचित इस्तेमाल, प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल और वर्षा जल संचय जैसी विशेषताएं हैं। दिल्ली के सीईओ कार्यालय के अनुसार यह परिसर दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीटीटीडीसी) के साथ मिलकर बनाया गया है। यह परिसर एक हरित इमारत है।
विज्ञापन