फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chhota shakil shooters planed to kill bjp leader and a film director

भाजपा नेता के साथ फिल्म निर्माता की हत्या का बन चुका था फुल प्रूफ प्लान, खुलासा

Tue, 20 Jun 2017 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jun 2017 01:03 PM IST
सार

फिल्म निर्माता की भी हत्या करना चाहते थे शूटर      

- निर्माता के दिल्ली आने का कर रहे थे इंतजार, निर्माता दाउद पर बना चुका है फिल्म
- छोटा शकील के दो शूटरों ने पूछताछ में किया खुलासा, फरार तीसरे की तलाश जारी
- एक भाजपा नेता भी था निशाने पर, पश्चिमी यूपी से लेकर आए थे हथियार       

पुरुषोत्तम वर्मा       
नई दिल्ली।  

विज्ञापन
chhota shakil shooters planed to kill bjp leader and a film director

विस्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का दायां हाथ छोटा शकील के शूटरों को कई टारगेट दिए गए थे। उन्हें कई लोगों की हत्या करना थी। पूछताछ में दोनों शूटरों ने खुलासा किया है कि वे एक फिल्म प्रोड्यूसर की हत्या करना चाहते थे। प्रोड्यूसर का दिल्ली आने का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली का एक भाजपा नेता भी उनके निशाने पर था। सेल अधिकारी ने भाजपा नेता के बारे में बताने से इनकार कर दिया है। इधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फरार तीसरे शूटर की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व एनसीआर में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छोटा शकील के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। सेल ने सबसे पहले भागीरथ विहार, दिल्ली निवासी जुनैद चौधरी को 7 जून को दिल्ली से दबोचा था। जुनैद चौधरी ने खुलासा किया था कि छोटा शकील के कहने पर ही पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतह की हत्या करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा शूटर अभी भी फरार

chhota shakil shooters planed to kill bjp leader and a film director
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिर दूसरे शूटर शाहबाज अंसारी को गत बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। तीसरा शूटर अभी भी फरार है। स्पेशल सेल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छोटा शकील ने दिल्ली में तीन शूटर तैयार किए थे।

इनके निशाने पर एक फिल्म प्रोड्यूसर और भाजपा नेता थे। प्रोड्यूसर ने हाल ही में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के ऊपर फिल्म बनाई है। पूछताछ में पता चला कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हथियार खरीदे थे।

छोटा शकील ने जुनैद चौधरी को जो डेढ़ लाख भेजे थे, उनमें से हथियार खरीदे गए थे। बाकी रकम को तीनों ने आपस में बांट लिया था। फिलहाल, सेल दोनों से और पूछताछ कर रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed