फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   check status of the route before going out in delhi

दिल्लीः रूट की स्थिति देखकर ही निकलें घर से, कल बंद रहे कई मार्ग, आज हो सकता है बुरा हाल

Sat, 12 Dec 2020 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Dec 2020 05:22 AM IST
विज्ञापन
check status of the route before going out in delhi
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : amar ujala

नए कृषि कानूनों के विरोध चल रहे किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को भी दिल्ली के कई मार्ग बंद रहे और वाहन रेंगते नजर आए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ट्विटर के जरिए लोगों को बंद मार्गों के बारे में जानकारी देती रही और वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को लोग मार्गों के बारे में जानकारी करने के बाद ही घरों से निकलें। किसानों ने शनिवार को टोल टैक्स बूथों को टोल फ्री करने का एलान किया है।

विज्ञापन


आंदोलन के चलते सिंघु बॉर्डर, टीकरी, गाजीपुर और चिल्ला बॉर्डर (नोएडा-दिल्ली) वाले मार्ग दो सप्ताह से बंद हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह लोगों को ट्वीट कर जानकारी दी कि टीकरी और डासना बॉर्डर आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। झटीकरा बॉर्डर दुपहिया व पैदल यात्रियों के लिए खुला हुआ है। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा व पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों को झरौंदा, दौराला, कापसहेड़ा, बादूसराय, एनएच-8 पर रजोकरी, बिजवासन, पालम विहार और डूंडाहेडा बॉर्डर से दिल्ली आने की सलाह दी। दिल्ली में शुक्रवार को आया नगर बॉर्डर, डीएनडी, रजोकरी, जीटी करनाल रोड, नोएडा लिंक रोड और रोहतक रोड समेत आसपास के इलाकों में जाम रहा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ किसानों ने 12 दिसंबर को टोल बूथों को टोल फ्री करने व कई हाइवे को जाम करने की चेतावनी दी और 14 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने का एलान किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कहीं पर भी जाम होने नहीं दिया जाएगा। अगर कहीं कुछ गड़बड़ होती है तो उसकी जानकारी सोशल मीडिया व अन्य तरीकों से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री होने से पहले ही आउटर रिंग रोड पर जाम 

किसानों के विरोध के कारण सीमाओं पर वाहनों के डायवर्जन के आउटर रिंग रोड पर शुक्रवार को जगह जगह वाहनों का जाम लगा रहा। शनिवार को टोल प्लाजा फ्री करने और जयपुर-दिल्ली हाइवे बंद किए जाने से हालात और भी बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। दोपहर बाद पीतमपुरा से सिंघू बॉर्डर के बीच वाहनों को पहुंचने में भारी जाम का सामना करना पड़ा। बीच में सर्विस रोड पर बसों सहित बड़े वाहनों को डायवर्ट किए जाने की वजह से भी वाहनों की आवाजाही में काफी देरी हुई। वाहनों को पहले ही डायवर्ट कर दिए जाने की वजह से सीमा के दोनों तरफ सैक्ड़ों की संख्या में लोगों को पैदल चलना पड़ा। सड़कों पर हजारों की संख्या में बगैर मास्क प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी से पैदल चलने वालों को भी संक्रमण की चिंता सताती रही।


सीमा से दो किलोमीटर पहले ही वाहनों को किया डायवर्ट
एहतियात के तौर पर सुरक्षा बलों ने सभी सीमाओं पर सख्ती बढ़ा दी है। बसें भी सीमाओं से डेढ़ या दो किलोमीटर पहले ही मोड़ दी जा रही हैं। जगह- जगह वाहनों को रोकने और रास्ते बदलने के लिए तीन जगहों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed