फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating in the name of getting loan from financial institutions and job in bank

Delhi: वित्तीय संस्थानों से ऋण और बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 02 Sep 2023 09:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 02 Sep 2023 09:31 AM IST
सार

आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी कर रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 8 डेबिट कार्ड, 4 पासबुक, 22 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड और दो लैपटॉप जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Cheating in the name of getting loan from financial institutions and job in bank
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी इलाके में वित्तीय संस्थानों से ऋण और बैंकों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही थी। एक शिकायत की जांच करते हुए रोहिणी जिला साइबर सेल ने ठगी करने वाले दो सरगना सहित 11 लोगों को पकड़ा है। इनमें 9 महिला टेलीकॉलर शामिल हैं। 

विज्ञापन


आरोपी फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों से ठगी कर रहे थे। इनके कब्जे से पुलिस ने 8 डेबिट कार्ड, 4 पासबुक, 22 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड और दो लैपटॉप जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 मार्च को साइबर पोर्टल के जरिए रोहिणी जिला साइबर सेल को एक ठगी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह गूगल पर नौकरी की तलाश कर रहे थे। उसे एक बैंक में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी का विज्ञापन मिला। इसमें दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर रिया नाम की युवती ने उसकी निखिल से बात करवाई। निखिल ने उसे बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और शिकायतकर्ता को पंजीकरण शुल्क, कमीशन के तौर पर बैंक खाते में पैसा जमा करने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग तारीख में तीन किस्तों में 7498 रुपये जमा किए। उसके बाद से आरोपी उसकी कॉल को नजरअंदाज करने लगे। 
विज्ञापन


साइबर सेल की टीम उप निरीक्षक राखी के नेतृत्व में जांच के दौरान आरोपियों के नंबर की तकनीकी जांच की। पता चला कि आरोपी नंदनगरी, नांगलोई और रोहिणी सेक्टर सात में सक्रिय हैं। रोहिणी सेक्टर सात में आरोपियों की मौजूदगी का पता चलते ही पुलिस की टीम ने वहां एक मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने दो सरगना समेत 11 लोगों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान इंद्रा एंक्लेव निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी और नांगलोई निवासी शिव कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में मोहम्मद इमरान अंसारी ने बताया कि शिव कुमार उसका साथी है। दोनों कई बीमा कंपनियों में काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कम कीमत पर गुब्बारा सप्लाई करने का झांसा देकर ठगी
उत्तरी जिला साइबर सेल ने कम कीमत पर गुब्बारे सप्लाई करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी तीमारपुर के थोक गुब्बारा विक्रेता से 1.62 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। आरोपी गुब्बारे के बड़े थोक विक्रेताओं की एक नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाई और पूरे भारत के गुब्बारा कारोबारियों के कई ऑनलाइन समूहों में शामिल हो गया। वह समूह में सबसे कम बोली लगाकर सौदा पक्का करता था और कारोबारियों से अग्रिम भुगतान लेकर उसका नंबर ब्लॉक कर देता था। उसकी पहचान जवाहर नगर इंदौर मध्य प्रदेश निवासी शेखर मखीजा के रूप में हुई है। पुलिस को नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के जरिए उत्तरी जिला साइबर सेल को एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता तीमारपुर निवासी फूल चंद ने बताया कि वह गुब्बारा व्यापारी हैं। उसने हरीश नाम से एक फेसबुक प्रोफाइल देखी। उसने खुद को एक गुब्बारा डीलर होने का दावा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed