फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating in the name of getting a job in a company

Delhi NCR News: कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:21 PM IST
विज्ञापन
- पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज किया, जालसाजों ने पीड़ित से कई मद में जमा करवाए पैसे
विज्ञापन

- पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले में एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पीड़ित का ऑनलाइन साक्षात्कार लिया और उत्तीर्ण होने का झांसा देकर कई मदों में पैसे ठग लिए। ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर की। पीड़ित के बयान पर बाहरी उत्तरी जिला साइबर सेल ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पीड़ित की पहचान बादली निवासी सौमित्र शंकर श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चार जून को अज्ञात नंबर से एक महिला ने उसे फोन किया। उसने अपना नाम विरोनिका जॉर्ज बताया और कहा कि वह नौकरी इंडिया टीम की ओर से बात कर रही है। उसने बताया कि उनका प्रोफाइल कॉग्निजेंट कंपनी के लिए चुन लिया गया है। उनका कंपनी की ओर से ऑनलाइन साक्षात्कार होगा। कुछ दिन बाद एक व्यक्ति ने टेलीफोन पर उससे सवाल जवाब किए।
विज्ञापन

फिर महिला ने फोन कर साक्षात्कार पास करने की जानकारी दी और प्रशासनिक विभाग की ओर से साक्षात्कार लिए जाने की बात कही। फिर उसने विभिन्न प्रकार के सत्यापन के नाम पर उससे 2100 रुपये लिए। पैसे जमा करने पर महिला ने कंपनी की ओर से एक समझौता पत्र भेजा। साथ ही एक लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। पीड़ित ने नौकरी इंडिया टीम से होने का भरोसा दिलाने के लिए ईमेल भेजने के लिए कहा। आरोपियों ने इस बारे में एक मेल भेजा जिसमें यह लिखा गया था कि पैसे वापस मिल जाऐंगे। उसने अपना कार्यालय अट्टा मार्केट सेक्टर 18 नोएडा के पास होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि वह कई मदों में 1.37 लाख रुपये का भुगतान कर चुका है लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उन बैंक खातों की तकनीकी जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है, जिसमें पीड़ित ने पैसे भुगतान किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed