फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheating American citizens in name of cheap air tickets Delhi Police arrested four accused

Air Tickets: सस्ते एयर टिकट के नाम पर अमेरिका के नागरिकों से ठगी, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

Wed, 20 Dec 2023 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Dec 2023 08:40 AM IST
सार

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को सस्ता एयर टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी रहे थे। इनके पास से 18 कंप्यूटर, चार मोबाइल, लैपटॉप, राउटर और अन्य सामान बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Cheating American citizens in name of cheap air tickets Delhi Police arrested four accused
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को नेताजी सुभाष प्लेस में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी स्वप्न (36), शांतनु (39), विरेंद्र (38) और पंकज (37) के रूप में हुई है। कॉल सेंटर में काम करने वाले 20 युवक-युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी अमेरिकी नागरिकों को सस्ता एयर टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी रहे थे। इनके पास से 18 कंप्यूटर, चार मोबाइल, लैपटॉप, राउटर और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने फर्जी ट्रैवल एजेंसी खोली हुई थी। अमेरिका में मौजूद साथी के खाते में ठगी की रकम भेजी जाती थी। यहां से वह रकम को निकालकर आरोपियों को भेज देता था। 
विज्ञापन


अपराध शाखा की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने कितने विदेशियों को ठगा है। अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, टीम को सूचना मिली कि नेताजी सुभाष प्लेस में फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फर्जी ट्रैवल एजेंसी के नाम से सस्ता एयर टिकट दिलाने की बात कर अमेरिका के नागरिकों से मोटी रकम ठगी जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद टीम ने छापा मारकर चारों आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। कई वर्षों से गिरोह वारदात अंजाम दे रहा था। 

ऐसे ठगते थे आरोपी
आरोपियों ने खुलासा किया है कि चारों कॉल सेंटर में साझेदार हैं। पांचवां साथी रोहित दास अमेरिका में मौजूद है। आरोपियों ने ट्रैवल वेबसाइट बनाकर एजेंसी को गूगल सर्च इंजन पर टॉप में दिखाने का इंतजाम कर रखा था। जैसे ही कोई विदेशी टिकट के लिए गूगल पर जाता था तो इनकी वेबसाइट सबसे पहले खुलती थी। 

 

वेबसाइट पर दिए गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर आरोपी खाते की जानकारी जुटाकर हर टिकट पर 100 से 200 डॉलर ज्यादा लेते थे। इस रकम को फौरन अमेरिका में मौजूद रोहित के खाते में भेज दिया जाता था। इसके बाद रोहित सभी का हिस्सा भारत में भेज देता था। 

 

डीयू से स्नातक स्वप्न चार सालों से फर्जीवाड़ा कर रहा है। पहले वह गुरुग्राम के कॉल सेंटर में काम करता था। पंकज बेंगलूरू के कॉलेज से स्नातक है। इसने भी गुरुग्राम के कॉल सेंटर में कई साल काम किया है। विरेंद्र डीयू व शांतनु आईपी विश्वविद्यालय से स्नातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed