फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cheapest public parking facility available in noida sector 38 A

नोएडा: सेक्टर-38ए में शहर की सबसे सस्ती पार्किंग सुविधा शुरू

Thu, 10 Sep 2020 11:35 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 10 Sep 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Cheapest public parking facility available in noida sector 38 A
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन के पास 580 करोड़ रुपये की लागत से बनी मल्टीलेवल पार्किंग बुधवार से शुरू हो गई। शहर में सबसे सस्ती पार्किंग सुविधा यहां उपलब्ध होगी। अन्य जगहों पर प्रतिघंटे के हिसाब से शुल्क वसूला जाता है, लेकिन यहां मल्टीलेवल पार्किंग में महज 15 रुपये देकर छह घंटे के लिए कार खड़ी की जा सकेगी, जबकि दोपहिया वाहन के लिए आठ रुपये चुकाने होंगे।

विज्ञापन


शहर की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण प्राधिकरण ने इस साल जनवरी में मुख्यमंत्री के हाथों कराया था। आठ महीने बाद इसका फायदा जनता को मिलना शुरू हुआ है। 
विज्ञापन


वर्ल्ड क्लास एजेंसी को सात हजार कारों की क्षमता वाली इस पार्किंग को संचालित करने का जिम्मा दिया गया है। एजेंसी के कर्मचारी बुधवार को वाहनों की पर्चियां काटते दिखाई दिए। हालांकि, जानकारी के अभाव में बेहद कम वाहन मल्टीलेवल कार पार्किंग में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉटेनिक गार्डन मेट्रो स्टेशन से संचालित रोडवेज, डीटीसी और प्राइवेट बसों की भी पर्चियां काटी गईं। पर्ची काटने से बस चालक और पार्किंग कर्मचारियों में दिनभर कहासुनी होती रही। 

बस व अन्य भारी वाहनों के लिए दे घंटे का पार्किंग शुल्क 20 रुपये, इसके बाद प्रत्येक घंटे 10 रुपये और अधिकतम 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शहर में कहीं भी बसों से पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जाता है। ऐसे में तय है कि बॉटेनिकल गार्डन के रास्ते चलने वाली बसों के पार्किंग शुल्क का बोझ यात्रियों का किराया बढ़ाकर वसूला जाएगा।

सड़क से गुजरने वाले क्यों दें पार्किंग शुल्क
मंगलवार रात बॉटेनिकल गार्डन पार्किंग के सामने लो हाइट बैरियर लगाकर भारी वाहनों का रास्ता बंद कर दिया गया। सेक्टर-37 अंडरपास या कालिंदी कुंज की ओर से अट्टा की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बायीं ओर मुड़कर मल्टीलेवल पार्किंग परिसर के रास्ते जाना पड़ रहा है। 

पार्किंग कर्मचारी इन वाहनों की पर्ची भी काटते दिखे, जिसे लेकर विवाद की स्थिति बनी रही। वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि बैरियर लगने से मेट्रो स्टेशन के सामने बसों की भीड़ नहीं लगेगी। इससे हमेशा जाम लगा रहता था।

प्राधिकरण-डीएमआरसी के बीच खींचतान
पांच महीने बाद दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाली ब्लू लाइन मेट्रो शुरू हो गई है। बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर डीएमआरसी की पार्किंग सुविधा कई साल से है, जिसे खत्म करने के लिए प्राधिकरण वर्क सर्किल डीएमआरसी को पत्र लिख चुका है। 


हालांकि, डीएमआरसी की तरफ से फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आमदनी के इस जरिये पर प्राधिकरण-डीएमआरसी के बीच खींचतान शुरू हो गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed