फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chaupal marathon organised for healthy environment and healthy lifestyle

स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवनशैली के लिए चौपाल

Thu, 16 Nov 2017 10:15 PM IST
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 16 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
chaupal marathon organised for healthy environment and healthy lifestyle
chaupal marathon - फोटो : लाल सिंह

स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवनशैली के लक्ष्य को ध्यान में रखकर चौपाल संस्था लगातार गांवों में कार्य कर रही है। इसी कड़ी में 19 नवंबर को सोनीपथ के बंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल से चौपाल मैंराथन 2017 का आयोजन किया है।

विज्ञापन


इस खास मैराथन में दिल्ली से नामी गिरामी डॉक्टर के साथ कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगीं. जिसमें विश्व स्तर ओलंपिक, एशियन गेम्स के खिलाड़ी भी होंगे। चौपाल के चेयरपर्सन डॉ राजेंद्र सिंह टोंक ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह आयोजन आम आदमी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


ऐसे आयोजन प्रत्येक वर्ष किए जाते हैं। जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं। इस बार भी यह आयोजन रविवार 19 नवंबर को हो रहा है। जो सुबह सात बजे प्रांरभ होगा। डॉ आर सी टोंक ने कहा कि चौपाल संस्था लगातार गांवों में कैंप करती है। जिसमें हजारों ग्रामवासी लाभ ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रथम पुरस्कार 51000 रु. का रखा गया है'

chaupal marathon organised for healthy environment and healthy lifestyle
chaupal marathon - फोटो : लाल सिंह

​प्रत्येक रविवार को दिल्ली से नामी डॉक्टर आते हैं और अपनी सेवा निःशुल्क देते हैं। जिसका फायदा ग्रामवासी ले रहे हैं। डॉक्टर टोंक ने बताया कि इस बार जो चौपाल मैऱाथन 2017 का आयोजन किया गया है इसमें 14 साल से ऊपर के पुरुषों के लिए प्रथम पुरस्कार 51000 रु. का रखा गया है।

14 साल से ऊपर महिलाओं के लिए पांच किमी के लिए प्रथम पुरस्कार 25000 रु रखा गया है वहीं 40 से 60 साल तक महिला व पुरुष के लिए 11000 रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई है। 60 साल से ऊपर के महिला व पुरुष के लिए प्रथम पुरस्कार 5100 रुपए की राशि रखी गई है।

इसके अलावा 10 विजेताओं को अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस ओपन रेस के लिए रजिस्ट्रेशन अभी चल रहा है जो 17 नवंबर तक चलेगा। गौरतलब है कि डॉ राजेंद्र सिंह टोंक की संस्था चौपाल विगत 12 वर्षों से लगातार गांवों में निःशुल्क सेवा प्रदान कर रही है। जिनका मिशन ही है स्वस्थ वातावरण स्वस्थ जीवन शैली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed