{"_id":"668c19e920b2da7030009c45","slug":"chargesheet-filed-against-brs-leader-k-kavita-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र दायर, अदालत 15 जुलाई को सुनाएगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र दायर, अदालत 15 जुलाई को सुनाएगी फैसला
Mon, 08 Jul 2024 10:25 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:25 PM IST
सार
एसपीपी ने कहा कि अपराध का संज्ञान पहले ही लिया जा चुका है। आबकारी नीति में साउथ ग्रुप का प्रभाव था। समूह के सभी प्रमुख व्यक्ति कविता के आदेश के तहत काम करते थे।
विज्ञापन
बीआरएस नेता के. कविता
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ दायर सीबीआई की चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मसले पर सोमवार को आदेश सुरक्षित रख लिया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने कहा कि वह 15 जुलाई को फैसला सुनाएगा।
विज्ञापन
एसपीपी ने कहा कि अपराध का संज्ञान पहले ही लिया जा चुका है। आबकारी नीति में साउथ ग्रुप का प्रभाव था। समूह के सभी प्रमुख व्यक्ति कविता के आदेश के तहत काम करते थे। उन्होंने टीडीपी सांसद मगुंटा एस रेड्डी के बयान भी पढ़े, जिन्होंने 16 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात की थी। उनके बेटे राघव मगुंटा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने यह भी कहा कि बयानों की एक सूची है, जिस पर वह भरोसा कर रहे हैं, जिसमें शरथ रेड्डी, गोपी कुमारन और राघव मगुंटा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अपराध का संज्ञान पहले ही लिया जा चुका है।
विज्ञापन