फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Changes in timings of 45 trains arriving at or departing from Delhi

रेलवे ने किया बड़ा बदलाव: दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के समय को बदला, कुछ के टर्मिनल भी बदलेंगे

Tue, 27 Oct 2026 08:02 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 27 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

उत्तर रेलवे ने 45 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जो 28 अक्तूबर से लागू होगा। कुछ ट्रेनों के टर्मिनल नई दिल्ली से आनंद विहार स्थानांतरित होंगे। नौचंदी एक्सप्रेस का मार्ग भी एक जनवरी 2027 से बदलेगा।

विज्ञापन
Changes in timings of 45 trains arriving at or departing from Delhi
कई ट्रेनों के समय में बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ने दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से चलने वाली और यहां पहुंचने वाली 45 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय 28 अक्तूबर से बदल जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव नवंबर और दिसंबर में लागू होगा। इसके अलावा प्रयागराज से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों के टर्मिनल भी नई दिल्ली से आनंद विहार स्थानांतरित किए जाएंगे। नौचंदी एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे के अनुसार, हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई समय-सारणी के तहत ट्रेन सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली से शकूरबस्ती के लिए रवाना होगी और सुबह 7:20 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से शकूरबस्ती से शाम 4:35 बजे रवाना होगी और शाम 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली हमसफर एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से रात 11:05 बजे रवाना होगी। प्रयागराज पहुंचने का समय भी सुबह 6:20 बजे से बदलकर 7:45 बजे कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद स्टेशन पर भी बदलेगा समय
समय में बदलाव का असर गाजियाबाद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। वैशाली एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 5:58 बजे पहुंचेगी और 6:00 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली पहुंचने का समय भी सुबह 6:30 बजे से बदलकर 6:45 बजे कर दिया गया है। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। आनंद विहार पहुंचने का समय सुबह 6:40 बजे से बढ़ाकर 6:55 बजे किया गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस भी गाजियाबाद सुबह 6:28 बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन

नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7:00 बजे से बदलकर 7:15 बजे कर दिया गया है। काफियत एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 6:38 बजे पहुंचेगी और 6:40 बजे रवाना होगी। दिल्ली जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:05 बजे से बदलकर 7:25 बजे किया गया है। वहीं, लखनऊ मेल 28 अक्तूबर से गाजियाबाद सुबह 6:01 बजे पहुंचेगी और 6:03 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 6:55 बजे से बदलकर 7:00 बजे किया गया है।

कई ट्रेनों के आगमन में 10 से 20 मिनट का अंतर
राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 8:05 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी। हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का नया समय 30 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे होगा। प्रयागराज से आनंद विहार आने वाली हमसफर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस भी 28 अक्तूबर से सुबह 7:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। सप्तक्रांति एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से सुबह 7:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

जनवरी से बदल जाएगा कुछ ट्रेनों का टर्मिनल
प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल एक जनवरी 2027 से नई दिल्ली के स्थान पर आनंद विहार टर्मिनल होगा। यह ट्रेन आनंद विहार सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल दो जनवरी 2027 से आनंद विहार टर्मिनल होगा। यह आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस के मार्ग में भी एक जनवरी 2027 से बदलाव होगा। ट्रेन सहारनपुर और आलमनगर के बीच निर्धारित मार्ग पर चलेगी, जबकि लखनऊ स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed