{"_id":"6364b83e7207031f7335cce9","slug":"changed-picture-of-21-stations-of-red-line-of-delhi-metro-airport-metro-will-run-sluggish-throughout-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: रेड लाइन के 21 स्टेशनों की बदली तस्वीर, नवंबर भर सुस्त चलेगी एयरपोर्ट मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: रेड लाइन के 21 स्टेशनों की बदली तस्वीर, नवंबर भर सुस्त चलेगी एयरपोर्ट मेट्रो
Fri, 04 Nov 2022 12:29 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:29 PM IST
सार
फेज-3 की दूसरी मेट्रो लाइन की तर्ज पर रेड लाइन पर भी बुनियादी ढांचों के नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों का सौंदर्य बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटिंग, फर्श सहित सभी जरूरी बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
नए एस्कलेटर, दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग और एलईडी की हर तरफ चमक। मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रेड लाइन के 21 स्टेशनों को नई शक्ल दी गई है। दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच ओवरहेड तारों पर पक्षियों को बैठने से रोकने के लिए बर्ड स्पाइक भी लगाए गए हैं।
फेज-3 की दूसरी मेट्रो लाइन की तर्ज पर रेड लाइन पर भी बुनियादी ढांचों के नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों का सौंदर्य बढ़ाने के लिए आकर्षक लाइटिंग, फर्श सहित सभी जरूरी बदलाव किए गए हैं। डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो की पहली लाइन (रेड लाइन) के मेट्रो स्टेशनों के बाहरी हिस्से को नई शक्ल देने के साथ ही परिसर में फर्श पर ग्रेनाइट लगाया है।
प्लेटफार्म की खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्टेशनों पर रेट्रोप्लेटिंग (रासायनिक पॉलिशिंग) की गई है। ड्रेनेज, फुटपाथ में सुधार, फायर डोर, साइनेज, शौचालय ब्लॉक और पार्किंग में भी बदलाव किया गया है ताकि यात्रियों को सहूलियत हो। पुराने एस्कलेटर की मरम्मत के अलावा कुछ जगहों पर नए एस्कलेटर भी लगाए गए हैं। मौजूदा अग्निशमन प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे को भी अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
पिछले महीनों के दौरान पक्षियों के कारण ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में खराबी से बार- बार मेट्रो सेवाएं बाधित न हो इसके लिए बर्ड स्पाइक लगाए गए हैं। स्टेशनों पर शाम के वक्त एलईडी लाइट से मेट्रो स्टेशनों का आकर्षण और बढ़ गया है। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सबसे पहले सेवाएं शुरू हुई थी। इसे देखते हुए स्टेशनों पर मरम्मत और नवीनीकरण किया गया। अब दूसरी लाइनों की तरह रेड लाइन पर भी यात्रियों को सुखद यात्रा का अनुभव होगा।

अब ब्लू लाइन पर चल रहा है काम
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के रेड लाइन के बाद ब्लू लाइन के छह स्टेशनों को नई शक्ल दी गई है। अगले चरण में छह अन्य स्टेशनों को भी इसी तर्ज पर तैयार किया जाएगा।
अब तक दिल्ली मेट्रो के फेज-1 और 2 के 27 स्टेशनों के नवीनीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। डीएमआरसी ने यात्रियों को विश्वस्तरीय मेट्रो प्रणाली की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करने के लिए 2020 में नवीनीकरण की शुरुआत की थी। कोविड महामारी के दौरान चुनौतियों के बावजूद इसे पूरा कर लिया गया है।
रफ्तार के लिए नवंबर भर सुस्त चलेगी एयरपोर्ट मेट्रो
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (एईएल) पर मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने के लिए कुछ हफ्ते तक इसकी चाल सुस्त हो सकती है। मेट्रो की मौजूदा गति (80 किलोमीटर प्रतिघंटा) को बढ़ाने के लिए चल रहे ट्रैक रखरखाव के कारण सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका जताई गई है। रात 11 बजे के बाद से सेवाएं समाप्त होने तक और सुबह सात बजे तक मेट्रो की फ्रिक्वेंसी 20-22 मिनट तक हो सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक नवंबर के अंत तक रखरखाव संबंधी कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस दौरान इस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी रह सकती हैं।
22.7 के दायरे में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर फिलहाल 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मेट्रो का परिचालन हो रहा है। रफ्तार बढ़ने के बाद यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक हो सकती है। रफ्तार बढ़ाने के लिए जरूरी बदलाव और ट्रैक मेंटेनेंस को देखते हुए डीएमआरसी ने सेवाएं प्रभावित होने की पूर्वसूचना दी है। प्रभावित समय के दौरान दूसरी मेट्रो के लिए 20-22 मिनट तक का इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल इस लाइन पर 15 मिनट बाद दूसरी मेट्रो पहुंचती है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन ट्रेनों की आवृत्ति रात 11 बजे के बाद से सेवाएं समाप्त होने। सेवाएं शुरू होने के बाद से सुबह 7 बजे तक भी यात्रियों को मेट्रो के लिए इंतजार बढ़ जाएगा।