{"_id":"666c79d423b29650b8097c5d","slug":"change-in-timing-of-delhi-metro-regarding-upsc-exam-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Changes In Delhi Metro Timing: UPSC की परीक्षा को लेकर समय में बदलाव, जानें किन रूट्स पर बदली रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Changes In Delhi Metro Timing: UPSC की परीक्षा को लेकर समय में बदलाव, जानें किन रूट्स पर बदली रहेगी व्यवस्था
Fri, 14 Jun 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 14 Jun 2024 10:41 PM IST
सार
यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है। ऐसे में रविवार को मेट्रो की टाइमिंग को लेकर बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Metro Train
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपीएससी के परीक्षार्थियों के लिए दिल्ली मेट्रो ने समय में किया बदलाव किया है। फेज तीन की सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह 6 बजे से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल ने बताया कि यह व्यवस्था यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है। फेज तीन सेक्शन में दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल, नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क-शिव विहार, जनकपुरी पश्चिम-बॉटनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड-द्वारका के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन