फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chandni chowk fire demolished building continued to burn even after 24 hours 150 workers present at the spot

कब बुझेगी ये आग: 24 घंटे बाद भी धधकती रही जमींदोज इमारत, रुक रुक कर उठीं लपटें; 150 कर्मी अब भी मौके पर मौजूद

Fri, 14 Jun 2024 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Jun 2024 10:42 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की करीब आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू करने में जुटी हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत में बीच बीच में आग की लपटें निकल रही हैं।

विज्ञापन
chandni chowk fire demolished building continued to burn even after 24 hours 150 workers present at the spot
कटरा मारवाड़ी में आग लगने के 24 घंटे बाद भी जमींदोज इमारत से आग की लपटें निकल रही हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई सड़क के कटरा मारवाड़ी में आग लगने के 24 घंटे बाद भी जमींदोज इमारत से आग की लपटें निकल रही हैं। शुक्रवार सुबह से दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने के साथ साथ इमारत के कुलिंग का काम कर रही है। दमकल विभाग के करीब डेढ़ सौ कर्मी मौके पर काम कर रहे हैं। दमकल अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक आग पर काबू पाए जाने की उम्मीद है। उधर, आग लगने की वजह से शुक्रवार को बाजार में काम काज पूरी तरह से ठप रहा। करीब एक हजार दुकानों पर ताला लटका रहा।

विज्ञापन

गुरुवार शाम पांच बजे नई सड़क, पुराना कटरा मारवाड़ी की एक इमारत में आग लगने की जानकारी मिली थी। एक इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी। कुछ देर में वहां से आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल की 14 गाड़ियां को मौके पर पहुंची। इमारत में साड़ियों, सूट, लहंगे और ड्रेस मेटेरियल की करीब 60 से 65 दुकानें और गोदाम थे। वहां ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहली और दूसरी मंजिल पर दुकानें और गोदाम दोनों थे। जिससे आग तेजी से फैली और दो अन्य इमारतों को अपने चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए आग को मध्यम दर्जे का घोषित कर गाड़ियों की संख्या 50 कर दी गई। करीब ढ़ाई सौ से अधिक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। आग तेजी से फैल रही थी। जिसे रोकने के साथ साथ दमकल कर्मियों ने आस पास की इमारतों को खाली करवा लिया। जिस इमारत में आग लगी थी उसकी छत टुकड़ी और टी-आयरन-गाटर से बनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 घंटा बाद आग की लपटों पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान देर रात टुकड़ी-गाटर पर बने चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। इमारत के जमींदोज होने के बाद भी अंदर से रुक रुक कर आग की लपटें निकल रही हैं। शुक्रवार सुबह से दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और इमारत की कुलिंग का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की करीब आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू करने में जुटी हैं। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत में बीच बीच में आग की लपटें निकल रही हैं। शनिवार तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने की उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद इमारत के मलबे को हटाया जाएगा। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed