फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chances of rain in Delhi on Thursday new western disturbance likely to arrive in northwest India from March 2

Weather News : दिल्ली में आज बरसेंगे बदरा, 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना

Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
सार

राजधानी में आज कोहरा छाया रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Chances of rain in Delhi on Thursday new western disturbance likely to arrive in northwest India from March 2
दिल्ली में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को कोहरा छाया रह सकता है। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके चलते सुबह व शाम ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

विज्ञापन

 

इधर बुधवार को आसमान साफ रहा। सूरज की तपिश ने गर्मी का अहसास कराया। सुबह के समय हल्की ठंड रही, जबकि शाम को लोगों को ठंड का कम अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में हवा में आर्द्रता का स्तर 86 और 39 फीसदी रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 31.0 व लोधी रोड और पालम में 30.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज व लोधी रोड में अन्य केंद्र के मुताबिक न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। यहां तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। आया नगर 15.8 और पालम में 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

हवा की गति कम होने से एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज
हवा की गति कम होने से राजधानी की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 247 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें मंगलवार की तुलना में 39 सूचकांक का इजाफा हुआ। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों को आंखों में जलन व हवा में सांस लेने में तकलीफ महसूस की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक हवाएं खराब श्रेणी में ही रहेंगी। शनिवार से प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है।

8 से 10 किमी प्रतिघंटे से चलेगी हवा
सीपीसीबी के मुताबिक, बुधवार को हवा की दिशा पूर्व से दक्षिण-पूर्व के साथ 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली। बृहस्पतिवार यह 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। वहीं, शुक्रवार को हवा की दिशा दक्षिण पूर्व के साथ 16 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। यही नहीं, शनिवार को हवा की दिशा पूर्व से दक्षिण पूर्व के साथ 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगा।

दिल्ली के बाद गुरुग्राम सबसे प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली के बाद गुरुग्राम सबसे अधिक प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 212 दर्ज किया गया। यह हवा कि खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद सबसे कम प्रदूषित रहा। यहां एक्यूआई 122 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा, गाजियाबाद में 210, नोएडा में 163 और ग्रेटर नोएडा में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed