{"_id":"5d585d868ebc3e89cf40a01f","slug":"chances-of-rain-in-delhi-ncr-even-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, सात वर्षों में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, सात वर्षों में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान
Sun, 18 Aug 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:33 AM IST
सार
- दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से जारी रिमझिम बारिश शनिवार को भी होती रही
- इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज चार डिग्री का अंतर रह गया
- बारिश का कारण बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र हरियाणा के पास पहुंचा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से जारी रिमझिम बारिश शनिवार को भी होती रही, जिससे मौसम सुहाना रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज चार डिग्री का अंतर रह गया। देर रात तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सात साल में शनिवार को सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। इस कारण से रविवार को भी कहीं मध्यम व कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 29 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते शुक्रवार को तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। इस तरह से बीते चौबीस घंटे में ही तापमान में इतनी गिरावट हो गई। बीते सात सालों की बात करें तो 17 अगस्त को तापमान 31 डिग्री से नीचे नहीं गया, जहां तक बारिश की बात है तो दिल्ली में एक जून से अभी तक 278.5 मिमी बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अभी 146.8 मिमी कम है। शनिवार को 7.3 मिमी बारिश दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली में बारिश व तेज हवाएं चलती रहेंगी। विभाग ने कुछ इलाकों में तेज बारिश व कुछ में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश का कारण बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र हरियाणा के पास पहुंच गया है। इसलिए हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सात वर्षों का 17 अगस्त का तापमान
2019 29.0
2018 36.0
2017 36.0
2016 35.0
2015 35.0
2014 35.0
2013 31.0
2012 33.0