फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Challans: 20.90 pc of the total PUCC challans in Delhi were issued in just two days

challan: कुल पीयूसीसी चालानों के 20.90 % दो दिन में काटे, दिल्ली पुलिस ने पड़ोसी राज्यों से मांगा सहयोग

Thu, 18 Dec 2025 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 02:00 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेप पीरियड 14 अक्तूबर से शुरू हुआ था और 15 दिसंबर तक ग्रेप-चार लागू था। इस अवधि के दौरान कुल 3091 चालान किए गए।

विज्ञापन
Challans: 20.90 pc of the total PUCC challans in Delhi were issued in just two days
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चालू वर्ष 2025 में पूरे ग्रेप पीरियड के दौरान बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के चलने वाले वाहनों के कुल चालान के करीब 21 फीसदी दो दिन में काटे गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेप पीरियड 14 अक्तूबर से शुरू हुआ था और 15 दिसंबर तक ग्रेप-चार लागू था। इस अवधि के दौरान कुल 3091 चालान किए गए।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से पता लगता है कि 14 अक्तूबर से 12 दिसंबर तक ज्यादातर ग्रेप-1 और 2 लागू था। इस दौरान वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के बगैर चलने वाले 2535 वाहनों के चालन किए गए। ग्रेप-3 और 4 यानी 12 दिसंबर से 13 दिसंबर तक कुल 26 चालान किए गए। ग्रेप-4 लागू होने पर 14 और 15 दिसंबर को कुल 530 चालान किए गए। यह संख्या प्रदूषण के होने वाली कुल संख्या का 20.90 फीसदी है।
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2025 में एक जनवरी से 15 दिसंबर तक प्रदूषण फैलाने वाले 8,22,204 वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें से 19.09 फीसदी यानी 1,56,993 चालान दो दिन में यानी 14 व 15 दिसंबर में किए गए हैं। वर्ष 2024 के मुकाबले वर्ष 2025 में प्रदूषण फैलाने वाहनों की संख्या 37.64 फीसदी बढ़ी है। वर्ष 2024 में प्रदूषण फैलाने वाले 598136 वाहनों के चालान किए गए। पड़ोसी शहरों की पुलिस से संपर्क किया गया-
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी राज्यों की पुलिस गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, नोएडा, व गाजियाबाद आदि शाहरों के पुलिस अफसरों से संपर्क किया गया है और उनसे आग्रह किया गया है कि वह नॉन बीएस-6 वाहनों को दिल्ली के बार्डरों तक न आने दें। राज्यों की पुलिस के ऐसे वाहनों को पहले ही रेाकन वापस लौटाने के लिए कहा गया है। दिल्ली के सभी 137 बार्डरों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की टीमें तैनात की गई हैं। वहां नॉन बीएस -6 वाहनों को चैक करने के बाद वापस लौटाया जा रहा है। - नीरज ठाकुर, विशेष पुलिस आयुक्त, दिल्ली ट्रैफिक डिवीजन दिल्ली पुलिस

ट्रैफिक पुलिस, एनफोर्समेंट टीम दिल्ली में नॉन-बीएस-6 गाड़ियों की एंट्री पर बैन की निगरानी करेंगी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीमों को पेट्रोल पंपों और बॉर्डर पर तैनात किया गया है। राजधानी में बृहस्पतिवार से दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड नॉन-बीएस-6 गाड़ियों के प्रवेश पर बैन लागू हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पास 78 से 80 एनफोर्समेंट टीमें हैं जिन्हें कुंडली, राजोकरी, टीकरी, आया नगर, कालिंदी कुंज, औचंदी, मंडोली, कपासहेड़ा और बाजघेड़ा टोल/द्वारका एक्सप्रेसवे सहित अन्य बॉर्डर पॉइंट्स पर तैनात किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल पंपों पर बिना वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को फ्यूल बृहस्पतिवार से नहीं दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि जब ग्रेप 3 और 4 लागू होंगे, तो बीएस-छह कैटेगरी से नीचे की और दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड सभी गाड़ियों को शहर में एंट्री नहीं दी जाएगी। गाड़ियों के पीयूसीसी स्टेटस और एमिशन कैटेगरी को वेरिफाई करने के लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और ऑन-ग्राउंड चेक किए जाएंगे।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के लिए सभी दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर चेकपॉइंट पर कई टीमें तैनात की जाएंगी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहाकि हमारी टीमें हर बॉर्डर चेकपॉइंट को कवर करेंगी। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरफ से आने वाली किसी भी राज्य के रजिस्ट्रेशन वाली सिर्फ बीएस -6 प्राइवेट गाड़ियों को ही सही पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के साथ राजधानी में एंट्री की इजाजत होगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नॉन-बीएस -6 गाड़ियों की एंट्री पर बैन राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के बीच सरकार द्वारा घोषित कई उपायों का हिस्सा है।


सभी जिलों से पुलिस स्टाफ दिया गया
विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर ने बताया कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पर काम का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सभी जिलों से करीब 400 पुलिस जवान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दिए गए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की 47 प्रखर वैन को पीसीआर स्टाफ के साथ तैनात किया गया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि शाहदरा जिले में सात बॉर्डर हैं। ऐसे में 35 पुलिसकर्मी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सहायता में लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed