फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chairman Jagdeep Dhankhar rejected CM Kejriwal recommendation to make Raghav Chadha interim leader of party

Delhi: राघव चड्ढा नहीं बनेंगे उच्च सदन में अंतरिम नेता, सभापति जगदीप धनखड़ ने केजरीवाल के अनुरोध को ठुकराया

Fri, 29 Dec 2023 04:50 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Fri, 29 Dec 2023 04:50 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजन अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को अंतरिम नेता नियुक्त करने की सिफारिश की थी। जगदीप धनखड़ ने केजरीवाल के अनुरोध को ठुकरा दिया है। वहीं, आप के सूत्रों का कहना है कि धनखड़ ने पत्र में कुछ सुधार का सुझाव दिया है। 
 

विज्ञापन
Chairman Jagdeep Dhankhar rejected CM Kejriwal recommendation to make Raghav Chadha interim leader of party
राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा को उच्च सदन में पार्टी का अंतरिम नेता नियुक्त करने का आप का अनुरोध ठुकरा दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना  है कि राज्यसभा के अधिकारियों ने चड्ढा को अंतरिम नेता के रूप में नामित करने के लिए सभापति को भेजे गए पत्र में कुछ सुधार का सुझाव दिया है। इस उस पर ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन


संसद के सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में धनखड़ ने कहा, 'यह पहलू संसद में मान्यता प्राप्त दलों और समूहों के नेता और मुख्य सचेतक (सुविधाएं) अधिनियम 1998 और उसके तहत बनाए गए नियमों के अधीन है। लागू कानूनी व्यवस्था के अनुरूप नहीं होने के कारण अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने धनखड़ को चड्ढा को राज्यसभा में आप का अंतरिम नेता नियुक्त करने की सिफारिश की थी, क्योंकि फ्लोर लीडर संजय सिंह न्यायिक हिरासत में थे और संसद सत्र में भाग लेने में असमर्थ थे। धनखड़ ने नियमों का हवाला देते हुए केजरीवाल के अनुरोध को ठुकरा दिया। वहीं, संजय सिंह राज्यसभा में आप के नेता बने रहेंगे। हालांकि राज्यसभा सदस्य के रूप में सिंह का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। संसद में मान्यता प्राप्त दलों और समूहों के नेता और मुख्य सचेतक (सुविधाएं) अधिनियम के तहत, जिसका उल्लेख धनखड़ ने केजरीवाल को लिखे अपने पत्र में किया है उसका कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिसंबर को धनखड़ को लिखे पत्र में केजरीवाल ने लिखा था, 'मैं राज्यसभा में अंतरिम पार्टी नेता के रूप में राघव चड्ढा का नाम प्रस्तावित करना चाहूंगा, जब तक कि आगे बदलाव आवश्यक न समझे जाएं। हम अनुरोध करते हैं कि इस बदलाव की अनुमति दी जाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed