दिल्ली: लक्ष्मी नगर और यमुना बैंक के बीच छिनतई करने वाला बदमाश समेत तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बीच फेरे लगाकर यात्रियों का मोबाइल फोन चुराने वाले एक बदमाश को मेट्रो पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को इन दोनों स्टेशनों के बीच गश्त करने के दौरान पुलिस को एक शख्स की संदिग्ध हरकतें देखकर शक हुआ और उसे दबोच लिया गया।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है। मेट्रो पुलिस उपायुक्त विक्रम पोरवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान कोंडली गांव निवासी सोनू(25) के रूप में हुई है।
बुजुर्ग से लूटपाट के आरोप में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली के रानी बाग थाना पुलिस ने बुजुर्ग से लूटपाट के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 21 हजार रुपये, चाकू और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद स्कूटी एक बदमाश के रिश्तेदार की है। जिला पुलिस उपायुक्त ए कॉन ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की पहचान मंगोलपुरी निवासी दीपक और अभिषेक के रूप में हुई है।
शुक्रवार शाम रानी बाग थाने में तैनात एएसआई सुखबीर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान ई ब्लॉक सरस्वती विहार के पास पुलिस ने देखा कि एक स्कूटी पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अपनी स्कूटी घूमाकर भागने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनकी स्कूटी से एक चाकू और 21 हजार रुपये मिले।