फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Central Pollution Control Board says air quality on morning of January 1, 2024 is very poor category

Pollution On New Year: नए साल के पहले दिन दिल्ली में प्रदूषण, हवा बेहद खराब श्रेणी में; जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 01 Jan 2024 10:58 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 10:58 AM IST
सार

दिल्ली और एनसीआर में ठंड का सितम जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक जनवरी 2024 की सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। बीते रविवार को दिल्ली के 21 इलाकों में हवा बेहद खराब और एक इलाके में खराब श्रेणी में रही।

विज्ञापन
Central Pollution Control Board says air quality on morning of January 1, 2024 is very poor category
दिल्ली में प्रदूषण का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और सर्द हवाओं के साथ प्रदूषण का कहर भी जारी है। बीते रविवार को लगातार तीसरे दिन एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक जनवरी 2024 की सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन

नए साल पर भी दिखी प्रदूषण का परत
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। वहीं हल्की धुंध के साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

21 इलाकों की हवा खराब
इसमें शनिवार के मुकाबले 18 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 14 इलाकों की हवा गंभीर श्रेणी में रही। 21 इलाकों में हवा बेहद खराब व एक इलाके में खराब श्रेणी में रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश बुधवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रही। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। वहीं, सुबह हल्की धुंध छा सकती है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मंगलवार को हवा उत्तर दिशा की ओर से चलेगी। हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा उत्तर दिशा की ओर से चल सकती है। इस दौरान गति चार से किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

मुंडका की हवा सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 14 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में रही। मुंडका में सर्वाधिक वायु सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 424 रहा। पंजाबी बाग व नेहरू नगर में 422, आरके पुरम में 421, श्री अरबिंदो मार्ग में 418, सीरीफोर्ट में 414 व पटपड़गंज में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी है।

21 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इनमें मंदिर मार्ग में 400, विवेक विहार में 399, रोहिणी में 398, आईटीओ में 393, अशोक विहार में 390 व बवाना में 388 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। इसके अलावा दिलशाद गार्डन में एक्यूआई 274 दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है।
एनसीआर में फरीदाबाद सबसे कम प्रदूषित

सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 285 रहा, जोकि खराब श्रेणी है। नोएडा में 346, ग्रेटर नोएडा में 323, गाजियाबाद में 294 व गुरुग्राम में 292 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed