GRAP Stage-IV: दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे सभी स्कूल, ग्रैप का चौथा चरण हटा; पर लागू रहेंगी ये पाबंदियां
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर कम होने के बाद ग्रैप का चौथा चरण हटा दिया है। लेकिन बीएस-तीन और चार इंजन वाले वाहनों को अभी भी इससे छूट नहीं मिली है। वहीं सोमवार से सभी स्कूल खुलने वाले हैं।
विस्तार
20 नवंबर से खुलेंगे दिल्ली में स्कूल
ग्रैप चार के नियम पांच नवंबर को हवा की गुणवत्ता को देखते हुए लागू किया गया था। जिसे अब हटा लिया है। वहीं, बीएस-तीन और बीएस चार इंजन वाले वाहनों को अभी भी इससे छूट नहीं मिली है। वायु प्रदूषण की रोक-थाम को लेकर हॉट स्पॉट के साथ निर्माणाधीन स्थलों पर निरीक्षण और सावधानी बरती जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के अंदर सभी स्कूलों को सोमवार से खोल दिया जाएगा।
यह नियम रहेंगे लागू
ग्रेप के तीन स्टेज:
स्टेज-1 (एक्यूआई 201 से 300 के बीच)
- सड़कों का नियमित तौर पर पानी का छिड़काव।
- निर्माणाधीन स्थलों पर एंटी स्मॉग गन।
- निर्माणधीन स्थल व निर्माण सामग्री व उसको ले जाने वाले वाहनों को ढंकना अनिवार्य।
- आवाजाही सामान्य रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की जाम प्वाइंट पर तैनाती।
- जनरेटर चलाने पर बंदिश।
- खुले में कूड़ा जलाने की इजाजत नहीं।
- पीयूसी नियमों का सख्ती से पालन।
स्टेज- टू में लागू रहेंगी ये पाबंदियां (एक्यूआई 301 से 400)
- इमरजेंसी सेवाओं के अलावा डीजल जनरेटरों पर बैन
- होटल, रेस्तरां, भोजनालयों व ढाबों के तंदूर में लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल बंद
- पार्किंग फीस को बढ़ाया जाएगा
- अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
- स्टेज- वन की बंदिशें लागू रहेंगी
स्टेज-तीन (401 से 450)
- जरूरी निर्माण को छोड़कर अन्य निर्माण पर रोक, प्लंबिंग, इंटीरियल डेकोरेशन से जुड़े काम किए जा सकते हैं।
- ईंट भट्टे, हॉक मिक्स प्लांट, स्टोन क्रशर जो क्लीन फ्यूल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं बंद रहेंगे।
- एनसीआर में माइनिंग से जुड़ी गतिविधियां बंद रहेंगी।
- राज्य सरकार बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर रोक लगा सकती हैं।
- स्टेज एक व दो की बंदिशें पूर्ववत रहेंगी।