{"_id":"6a6b50c8dbb41563b50ab27d","slug":"cdsco-cracks-down-on-selling-different-medicines-under-the-same-brand-name-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148299-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक ही ब्रांड नाम से अलग-अलग दवाएं बेचने पर सीडीएससीओ सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक ही ब्रांड नाम से अलग-अलग दवाएं बेचने पर सीडीएससीओ सख्त
विज्ञापन
हितधारकों से मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश की दवा नियामक संस्था सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने फार्मा कंपनियों की ओर से एक ही ब्रांड नाम से अलग-अलग दवाएं बेचने के मामले पर सख्ती की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने सभी संबंधित पक्षों से सुझाव व राय मांगी है।
अधिकारियों के अनुसार, कुछ कंपनियां एक ही ब्रांड नाम के साथ अलग-अलग मुख्य औषधीय तत्वों वाली दवाएं बेच रही हैं, जिससे डॉक्टरों व मरीजों के बीच भ्रम और गलत दवा लेने का खतरा बढ़ सकता है। इस मुद्दे पर 17 नवंबर 2025 को ड्रग्स कंसल्टेटिव कमेटी की 67वीं बैठक में चर्चा हुई थी, जिसमें अंतिम फैसले से पहले हितधारकों से सुझाव लेने की सिफारिश की गई थी।
सीडीएससीओ के अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद ब्रांड नाम एक्सटेंशन के इस्तेमाल को लेकर आवश्यक नियम बनाए जाएंगे। सभी हितधारकों से जल्द से जल्द अपने सुझाव भेजने को कहा गया है।