{"_id":"5b4650084f1c1bbf248b5eea","slug":"cctv-caught-on-minor-beaten-for-allegedly-rejecting-proposal-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्लीः नाबालिग लड़की ने शादी से किया इनकार तो सरेआम करने लगा पिटाई, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नाबालिग लड़की ने शादी से किया इनकार तो सरेआम करने लगा पिटाई, गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
cctv
राजधानी दिल्ली में 30 जून का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो दक्षिण दिल्ली के एक मोबाइल स्टोर का है। जहां एक शख्स ने नाबालिग लड़की द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर उसे बुरी तरह से पीट रहा है।
विज्ञापन
द क्विंट के मुताबिक आरोपी को यौन अपराध (पीओसीएसओ) अधिनियम और आईपीसी के कुछ अन्य धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में लिया गया है।
बताया जा रहा है कि अभियुक्त ने लड़की से कई बार शादी की बात की लेकिन लड़की बार-बार उसके प्रस्ताव को खारिज कर देती थी। 30 जून को भी उसने उससे शादी की बात कही, इस बार भी लड़की का जवाब नहीं बदला।
विज्ञापन
शादी से इनकार की बात सुनकर आरोपी ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाकर वहां से भाग गई। पुलिस आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।