फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE released revised result of class ten Odia language

सीबीएसई रिजल्ट: दसवीं की ओडिया भाषा का संशोधित परिणाम जारी, इतने छात्रों को मिला लाभ

Tue, 15 Mar 2022 07:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Mar 2022 07:17 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बोर्ड ने दसवीं का रिजल्ट जारी किया। इसमें कुछ छात्रों और स्कूल प्रबंधन की ओर से ओडिया भाषा के पेपर की उत्तरकुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसको लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले के लिए समिति को 24 घंटे में आपत्तियों का समाधान करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
CBSE released revised result of class ten Odia language
सीबीएसई ने ओडिया भाषा का संशोधित रिजल्ट किया जारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को दसवीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा के तहत ओडिया भाषा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से बनाई गई समिति ने स्कूल की आपत्ति का समाधान कर दिया है। बोर्ड के इस फैसले से 28, 310 हजार से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले के लिए समिति को 24 घंटे में आपत्तियों का समाधान करने के लिए कहा था। 

विज्ञापन

कुछ छात्रों व विद्यालयों की ओर से दर्ज कराई गई थी आपत्ति

बीते शुक्रवार को बोर्ड ने कक्षा दसवीं का रिजल्ट जारी किया था। इसमें बोर्ड की ओर से स्कूलों को बच्चों के प्रदर्शन को भेजा गया था। कुछ छात्रों और स्कूल प्रबंधन की ओर से ओडिया भाषा के पेपर की उत्तरकुंजी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। स्कूल की ओर से बोर्ड को ऑनलाइन विवाद निवारण तंत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि ओडिया विषय के पेपर की उत्तर कुंजी में कुछ गलतियां है। इस कारण से मूल्यांकन में रिजल्ट पर प्रभाव पड़ा।

विज्ञापन

 

संशोधित रिजल्ट स्कूलों को भेजा

सीबीएसई के अनुसार जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने 24 घंटे में इस समस्या का समाधान करने के लिए निर्देशित किया था। निर्देशानुसार ही बोर्ड ने एक समिति बनाई थी और मामले के समाधान के लिए 24 घंटे का समय दिया था। समिति ने 14 मार्च देर शाम तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने ओडिया भाषा की सही उत्तर कुंजी के साथ ओएमआर शीट का दोबारा मूल्यांकन किया। जिसके बाद संशोधित रिजल्ट को स्कूलों को भेज दिया गया 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed