फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE release modalities and schedule for class 12 examinations verification of marks re evaluation of marks obtaining photocopy of answer book

सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के अंकों के सत्यापन के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, यहां देखें सभी नियम-तारीख

Wed, 15 Jul 2020 09:57 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Jul 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE release modalities and schedule for class 12 examinations verification of marks re evaluation of marks obtaining photocopy of answer book
सीबीएसई
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। ऐसे में बहुत से छात्र होंगे जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे और उनका सत्यापन करना चाहते होंगे। ऐसे ही छात्रों के लिए सीबीएसई ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि वो बच्चे ऑनलाइन फॉर्म भरकर अपने अंकों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करा लें।
विज्ञापन


सीबीएसई ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए इस बार ऑनलाइन फॉर्म भरने की सहूलियत दी है। जो छात्र समय से ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा नहीं करेगा वह अपने अंकों के सत्यापन, अपने उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी और अंकों के दोबारा मूल्यांकन से वंचित रह जाएगा।
विज्ञापन


ये हैं नियम-
1- अंकों के सत्यापन के सभी आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। छात्र अपना आवेदन cbse.nic.in पर नियम अनुसार ही कर सकेंगे, तय समय बीतने के बाद या ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- इसकी फीस सिर्फ ऑनलाइन (डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) ही जमा की जा सकेगी।
3- यदि ऑनलाइन फॉर्म अधूरा होगा तो छात्र को बिना बताए उसका आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
4- हर छात्र सिर्फ एक ही आवेदन भर सकता है। इसीलिए फॉर्म भरने से पहले ही सोच लें कि आपको एक विषय के लिए फॉर्म भरना है या कई विषयों के लिए।
5- बोर्ड किसी भी क्षति या हानि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
6- अगर एक अंक की भी कमी आती है तो वह प्रभावी होगी।
7- अगर किसी छात्र के अंक कम या ज्यादा होते हैं तो उन्हें अपनी मार्कशीट सरेंडर करनी होगी और बाद में उन्हें नई मार्कशीट दी जाएगी।
8- अंगर अंकों के सत्यापन के बाद किसी छात्र का कंपार्टमेंट आता है तो उसे अलग से कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करना होगा।
9- प्रॉसेसिंग चार्ज वापस नहीं किए जाएंगे।

अलग-अलग प्रक्रिया के लिए क्या है फीस व फॉर्म भरने की तारीख-
1- अंकों के सत्यापन- 17 जुलाई से 21 जुलाई शाम बजे तक फॉर्म भर सकते हैं- फीस 500 रुपये
2- अंकपत्र की फोटोकॉपी- 1 अगस्त से 2 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं- फीस 700 रुपये
3- अंकों का पुनर्मूल्यांकन- 6 अगस्त से 7 अगस्त शाम 5.00 बजे तक- फीस 100 रुपये प्रति प्रश्न।

(नोटः छुट्टियों के दिन जैसे रविवार आदि को भी भरे जा सकेंगे फॉर्म)

यहां क्लिक कर देखें पूरा पीडीएफ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed