फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE clears confusion over answer sheet marks, explains totalling rules

Delhi NCR News: उत्तरपुस्तिका के अंकों को लेकर भ्रम दूर, सीबीएसई ने समझाया टोटलिंग का नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
- अतिरिक्त हल किए गए प्रश्नों के अंक नहीं जुड़ते, केवल सर्वाधिक अंक वाले उत्तर को ही कुल योग में किया जाता है शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। बारहवीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने के बाद अंकों की गणना में गड़बड़ी की शिकायत करने वाले छात्रों को सीबीएसई ने स्पष्ट जवाब दिया है। बोर्ड ने कहा है कि जिन प्रश्नों में छात्रों ने निर्धारित संख्या से अधिक उत्तर दिए हैं, उनमें केवल सर्वाधिक अंक प्राप्त उत्तर को ही कुल योग में शामिल किया जाता है। अतिरिक्त हल किए गए प्रश्नों के अंक कुल अंक में नहीं जोड़े जाते। सीबीएसई के अनुसार, मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने वाले कुछ छात्रों ने गणना शीट और अंतिम प्राप्तांक के बीच अंतर की शिकायत की थी। इस पर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि कई प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए जाते हैं, लेकिन कुछ छात्र एक से अधिक विकल्पों के उत्तर लिख देते हैं। ऐसे मामलों में बोर्ड की नीति के तहत उम्मीदवार के लिए सबसे अधिक अंक वाले उत्तर को ही मान्य माना जाता है।

बोर्ड ने बताया कि जिन उत्तरों के अंक कुल योग में शामिल नहीं किए जाते, उनके सामने उत्तरपुस्तिका में (*) का निशान लगाया जाता है। साथ ही नीचे फुटनोट में स्पष्ट उल्लेख किया जाता है कि इन अंकों को टोटलिंग में शामिल नहीं किया गया है। सीबीएसई ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि किसी प्रश्न में दो विकल्प हैं और छात्र दोनों का उत्तर देता है, तो अधिक अंक वाले उत्तर को ही अंतिम गणना में जोड़ा जाता है। कम अंक वाले उत्तर के सामने (*) चिह्न लगाया जाता है और उसे अतिरिक्त प्रयास माना जाता है। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे उत्तरपुस्तिका की गणना शीट देखते समय (*) चिह्न और उससे जुड़े फुटनोट को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इससे अंकों की गणना को लेकर होने वाले भ्रम से बचा जा सकेगा और पुनर्मूल्यांकन संबंधी अनावश्यक शिकायतें भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed