फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE board exam's original question on YouTube claimed

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: यू ट्यूब पर मूल प्रश्न उपलब्ध होने का दावा

Sat, 09 Mar 2019 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exam's original question on YouTube claimed
सीबीएसई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को यू ट्यूब पर मूल प्रश्न पत्र तक पहुंच होने (पेपर लीक) का दावा किए जाने संबंधी और लिंक मिले हैं। इसके बाद बोर्ड एक बार फिर हरकत में आ गया है। 

विज्ञापन


अब बोर्ड ने दिल्ली पुलिस में एक और शिकायत दर्ज की है और पुलिस को आईपीसी और आईटी अधिनियम के तहत उपद्रवियों के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि वह जनता का सहयोग चाहता है कि नकली, असत्यापित समाचारों पर विश्वास ना करें। हर कीमत पर परीक्षाओं की पवित्रता बनाए रखने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने बीते बुधवार को भी पेपर लीक की झूठी खबर फैलाने के मामले में मधु विहार थाने में पुलिस शिकायत दी थी। सोशल मीडिया (यू ट्यूब) पर फर्जी प्रश्न पत्रों की उपलब्धता के कारण बोर्ड की ओर से छात्रों व अभिभावकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध पेपर फर्जी हैं। 

लिहाजा अभिभावक व छात्र इन पर विश्वास ना करें और ना ही घबराएं। इन लिंक में सात मार्च को हो चुके भूगोल, गणित के पेपर, 12 मार्च को होने वाले केमिस्ट्री, 13 मार्च को होने वाले साइंस व 23 मार्च को होने वाले 10वीं के अंग्रेजी के पेपर के लीक होने का दावा किया जा रहा था। अब बृहस्पतिवार को एक बार फिर से बोर्ड को यू ट्यूब पर 17 लिंक और मिले हैं। 

जिन पर मूल प्रश्न पत्र तक पहुंच होने का दावा किया जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सुरक्षा के मद्देनजर कई कदम उठाए हैं। छात्रों और अभिभावकों को घबराहट व भ्रम से बचाने के लिए बोर्ड ने अभिभावकों व छात्रों के लिए समाचार पत्रों में एडवाइजरी व सार्वजनिक नोटिस जारी किए थे, ताकि फर्जी समाचारों के बारे में उन्हें जागरूक किया जा सके। 


15 फरवरी से अब तक बोर्ड 167 विषयों की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। 7 मार्च को आयोजित गणित की परीक्षा अंकों की दृष्टि से सबसे बड़ी थी, इसमें 19,04,817 परीक्षार्थी बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed