फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th of the Irjlt: sukant became the pride of Ghaziabad

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट : सुकांत बने गाजियाबाद की शान

Tue, 26 May 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 26 May 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th of the Irjlt: sukant became the pride of Ghaziabad

सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में वसुंधरा सेक्टर-छह एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सुकांत कौल ने बाजी मारी है। पीसीएम के छात्र सुकांत कौल ने 98.6 प्रतिशत अंक ों के साथ गाजियाबाद टॉप किया है।

विज्ञापन


98 फीसदी अंक पाकर रामकिशन इंस्टीट्यूट के छात्र आकाश अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। आकाश ने इससे पहले जेईई मेन गाजियाबाद जोन में पहला और यूपी एसईई में ऑल यूपी सातवीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन


वहीं, तीसरे स्थान पर 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा आशी अग्रवाल और सखी अग्रवाल के साथ डीएलएफ पब्लिक स्कूल की नव्या गुप्ता ने रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में चौथा स्थान जयपुरिया स्कूल के अंकुल शर्मा ने 97.5 फीसदी अंक प्राप्त कर पाया। पांचवें स्थान पर डीपीएसजी के छात्र सिद्धांत कोहली रहे।

अंकों की हुई बारिश विद्यार्थियों के खिले चेहरे
सीबीएसई 12वीं के उम्दा रिजल्ट ने विद्यार्थियों को जश्न मनाने का पूरा मौका दिया। रिजल्ट में सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा ऋचा जैन ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया।

गुरुकुल द स्कूल में 95.2 फीसदी अंक हासिल कर सजल गर्ग और रोहित बंसल टॉपर बने। केडीबी स्कूल की छात्रा विश्वनी 96.2 फीसदी अंक पाकर स्कूल में पहले, 95.2 प्रतिशत अंक पाकर निधि व आयुषी दूसरे और 95 प्रतिशत अंक हासिल कर रिया, विभोर और विप्लव ने तीसरा स्थान हासिल किया।

रायन इंटरनेशनल स्कूल की वैशाली सिंघल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले और 95.6 प्रतिशत अंक  हासिल कर नताशा दूसरे स्थान पर रहीं।

कामयाबी का मंत्र-जो भी करता हूं, मन से करता हूं
12वीं में जिला गाजियाबाद को टॉप करने वाले सुकांत ने बताया कि उनका कोई सपना नहीं है कि वह आईएएस बने या ऊंची डिग्रियां हासिल कर विदेश में जॉब करे। वह सिर्फ उसे पूरे मन से स्वीकार करता है, जो भी उसके सामने आता है।

आईआईटी में प्रवेश परीक्षा दे चुके सुकांत ने बताया कि उन्हें गणित से बहुत लगाव है। वह आईआईटी से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग में पढ़ाई करना चाहते हैं।

सुकांत की मां सरिता ने बताया कि सुकांत को सोशल नेटवर्किंग साइट्स नहीं, बल्कि अंग्रेजी मूवी, शो और अंग्रेजी गाने सुनना पसंद है। पुणे में एक निजी कंपनी में काम करने वाले पिता जेबी कौल ने बताया कि सुकांत में एक वैज्ञानिक बनने के सभी लक्षण हैं।

आईआईटीयन बनना आकाश का सपना
रामकिशन इंस्टीट्यूट के छात्र आकाश अग्रवाल की सफलता का क्रम जारी है। जेईई मेन में 299 स्कोर हासिल कर गाजियाबाद जोन टॉपर, फिर यूपीटीयू एसईई में यूपी में सातवीं रैंक हासिल करने के बाद आकाश ने 12वीं बोर्ड में गाजियाबाद में दूसरा स्थान हासिल किया है।

आकाश का सपना आईआईटी दिल्ली में एडमिशन का है। संजय नगर निवासी आकाश के पिता अखिलेश कुमार मुरादनगर ब्लॉक में सरकारी कर्मचारी और मां सीमारानी गृहणी हैं।

आकाश ने 12वीं में फिजिक्स में 99, कैमिस्ट्री में 99, गणित में 99, अंग्रेजी में 95 और फिजिकल एजुकेशन में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। क्रिकेट के शौकीन आकाश ने नियमित पढ़ाई और रिवीजन को सफलता का मंत्र बताया।

प्रदूषण पर रिसर्च करेंगी नव्या गुप्ता
12वीं में डिस्ट्रिक्ट थर्ड टॉपर डीएलएफ स्कूल की छात्रा नव्या गुप्ता दिल्ली-एनसीआर में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर रिसर्च करना चाहती हैं। नव्या ने बताया कि वे उद्योगों को बढ़ाने के साथ प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयोग करेंगी और समाधान खोजेंगी।

नव्या को हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बंगलूरू की ओर से आयोजित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है।

भारत सरकार के विज्ञान और तकनीकी विभाग की ओर से मिली स्कॉलरशिप से नव्या भारत में रहकर रिसर्च करेंगी। पिता हरीशंकर गुप्ता और माता डा. इला गुप्ता की बेटी नव्या ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनना और भौतिकी में रिसर्च करना चाहती हैं।

सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहतीं हैं आशी
डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा आशी अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड में डिस्ट्रिक्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। पीसीएम में 97.8 प्रतिशत अंक पाने वाली आशी का लक्ष्य भी आईआईटी में एडमिशन का है।

जेईई मेन में 211 स्कोर हासिल करने केबाद जेईई एडवांस में सफलता की आशी को पूरी आशा है। आशी के पिता आयुष अग्रवाल सॉफ्टवेयर डेवलपर और मां शिल्पी अग्रवाल ग्रहणी हैं।

छोटा आशी सीएस की पढ़ाई कर पिता की तरह सॉफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहती हैं। आशी को म्यूजिक सुनना, नोवल पड़ना और बास्केटबॉल खेलना पसंद है। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई कर आशी ने सफलता हासिल की।


मेक इन इंडिया में भागीदार बनेंगी सखी
12वीं में गाजियाबाद की थर्ड टॉपर सखी अग्रवाल की ख्वाहिश देश को तकनीकी तौर पर और आगे ले जाने की है। मोदी सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम को पंख देने की ख्वाहिश रखने वाली सखी अमेरिका से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करेंगी।

उन्होंने अमेरिका के विसकंसन मेडिसिन में एडमिशन लिया है। सखी के पिता अभय अग्रवाल व्यवसायी और मां मंजू अग्रवाल ग्रहणी हैं।

सखी ने आईसीएसई में भी 97 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया था। स्टीव जॉब्व को आदर्श मानने वाली सखी इंजीनियरिंग के बाद मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed