फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal Bungalow Renovation Case CBI Will Investigate Renovation Case Of Delhi CM News in Hindi

Delhi CM Bungalow Renovation: आवास के रेनोवेशन मामले की सीबीआई करेगी जांच, केस हुआ दर्ज; 'आप' ने कही ये बात

Wed, 27 Sep 2023 06:18 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Sep 2023 06:18 PM IST
सार

मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इसको लेकर सीबीआई ने केस भी दर्ज किया है। इससे पहले उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण में हुए खर्च को संज्ञान में लिया था। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Bungalow Renovation Case CBI Will Investigate Renovation Case Of Delhi CM News in Hindi
Arvind kejriwal - फोटो : instagram

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आवास के रेनोवेशन मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। इसको लेकर सीबीआई ने केस भी दर्ज किया है। इससे पहले उपराज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण में हुए खर्च को संज्ञान में लिया था। सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्रारंभिक जांच पर आम आदमी पार्टी का भी बयान सामने आया है। आप ने कहा है कि दिल्ली की 2 करोड़ जनता का आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल के साथ है। इस जांच से कुछ नहीं निकलेगा।

विज्ञापन


उपराज्यपाल इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने मुख्य सचिव को पूरे मामले में सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिए थे। साथ ही इस पूरे मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा था। वहीं भाजपा ने दावा किया था कि नवीनीकरण नहीं बल्कि पुराने की जगह नया ढांचा तैयार किया गया। इसमें उनका कैंप कार्यालय भी है।

विज्ञापन

साथ ही भाजपा ने दावा किया था कि इस मामले में दस्तावेज से पता चलता है कि 43.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के बजाय सिविल लाइंस के 6 फ्लैट, स्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के सरकारी आवास की शक्ल बदलने पर 44.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। दस्तावेज में 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच 6 बार में राशि खर्च की गई।
 

कैग जांच की भी हुई थी सिफारिश 
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी कैग द्वारा मामले की जांच कराने के लिए केंद्र सरकार ने सिफारिश की थी। राजभवन की ओर से जांच के आदेश की जानकारी दी गई थी। राजभवन की ओर से कहा गया था कि गृह मंत्रालय को 24 मई को एक पत्र मिलने के बाद स्पेशल कैग ऑडिट की सिफारिश की गई थी। यह पत्र एलजी ऑफिस की ओर से मिला था। जिसमें दावा किया गया था कि सीएम केजरीवाल के सरकारी बंगले के रेनोवेशन में वित्तीय गड़बड़ी पाई गईं। आम आदमी पार्टी और सीएम ऑफिस की ओर से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया।

विज्ञापन

इस जांच से कुछ नहीं निकलेगा: 'आप'
आप ने कहा है कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी के लिए सभी जांच एजेंसियों को लगा दिया गया है, लेकिन दिल्ली की 2 करोड़ जनता का आशीर्वाद अरविंद केजरीवाल के साथ है। इस जांच से कुछ नहीं निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed