फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi took remand of six people in sunpedh

सुनपेड़ मामला: सीबीआई ने छह लोगों को रिमांड पर लिया

Fri, 30 Oct 2015 07:07 PM IST
Updated Fri, 30 Oct 2015 07:07 PM IST
विज्ञापन
cbi took remand of six people in sunpedh

दलित जितेंद्र के घर आग लगाने के आरोप में जेल में बंद छह लोगों को सीबीआई ने पूछताछ के लिए शुक्रवार को कोर्ट से रिमांड पर लिया। नाबालिग होने की वजह से सातवें आरोपी को रिमांड के लिए नहीं मांगा गया। कोर्ट ने चार दिन की रिमांड मंजूर की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीबीआई की टीम पीड़ित जितेंद्र के घर पहुंची थी। जितेंद्र से बातचीत कर घटना की जानकारी लेने के साथ ही टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश के लिए शुक्रवार को डीएसपी (सीबीआई) केएस नेगी ने जूनियर मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) प्रतीक जैन की कोर्ट में पेश होकर जेल में बंद छह आरोपियों बलवंत सिंह उनके बेटे धरम सिंह व करतार सिंह, संजय, आकाश और अमन को प्रोडक्शन रिमांड पर देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सातवां आरोपी नाबालिग होने की वजह से सीबीआई ने उसकी रिमांड नहीं मांगी। डीएसपी ने इन छह लोगों से पूछताछ के लिए सात दिन की रिमांड मांगी। आरोपियों के वकील नरेश गौड़ ने इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की।

दिल्ली में होगी सभी से पूछताछ

cbi took remand of six people in sunpedh

इस पर न्यायाधीय प्रतीक जैन ने छह लोगों की चार दिन की रिमांड मंजूर की। उन्होंने मेडिकल चेकअप कराने के बाद सभी को ले जाने और जांच चार दिन से पहले खत्म होने की स्थिति में पहले ही न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए।

डीसीपी ने बताया कि सभी छह लोगों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। मालूम हो कि 19-20 अक्तूबर की रात सुनपेड़ गांव में रहने वाले जितेंद्र के घर आगजनी की घटना हुई थी।

इसमें जितेंद्र का ढाई वर्ष का बेटा वैभव और दस माह की बेटी दिव्या की झुलसने से मौत हो गई थी जबकि पत्नी रेखा गंभीर रूप से झुलस गई थी।

जितेंद्र ने गांव के  बलवंत, उसके दो बेटे जगत व धर्म सिंह, ऐदल सिंह, नौनिहाल, जोगिन्द्र, आकाश, अमन, संजय और देशराज और एक नाबालिग पर उसके घर में आगजनी करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। बृहस्पतिवार को सीबीआई ने जांच शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed