फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI registered two FIRs in matter of grabbing trust land in Zirakpur

Delhi: जीरकपुर में न्यास की जमीन कब्जाने का मामला, सीबीआई ने दर्ज की दो एफआईआर

Wed, 15 Nov 2023 10:44 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Nov 2023 10:44 PM IST
सार

सीबीआई ने दिल्ली के एक न्यास की चंडीगढ़ के नजदीक जीरकपुर में स्थित करीब 100 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को कब्जाने की कोशिश के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं।
 

विज्ञापन
CBI registered two FIRs in matter of grabbing trust land in Zirakpur
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

अधिकारियाों ने बुधवार को जानकारी दी कि सीबीआई ने दिल्ली के एक न्यास की चंडीगढ़ के नजदीक जीरकपुर में स्थित करीब 100 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन को कब्जाने की कोशिश के मामले में दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल जीरकपुर पुलिस ने दर्ज मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। अक्तूबर में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। दरियागंज स्थित गुरु नानक विद्या भंडार ट्रस्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। आरोप था कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी ट्रस्ट बनाया। व्यक्तियों ने वीआईपी रोड पर आठ एकड़ भूमि पार्सल पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने पहले क्लीन चिट दी और फिर स्थानीय अदालत में चालान दायर किया। उच्च न्यायालय ने इसे पूरी तरह से कलाबाजी करार दिया और कहा कि जांच एजेंसी (स्थानीय पुलिस) का बदलता रुख उसके द्वारा सुने गए मामले में अच्छा संकेत नहीं है। यह कहते हुए कि मामला खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग के लिए वर्तमान मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता है, ताकि सिस्टम में वादियों का विश्वास खत्म न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed