फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI Raids on Manish Sisodia Live Excise Policy case Delhi Liquor Scam CBI Examine Sisodia's bank News in Hindi

Delhi Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया के लॉकर की जांच पूरी, बैंक से बाहर आकर डिप्टी सीएम बोले-कुछ नहीं मिला

Tue, 30 Aug 2022 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा में पहुंच गए थे।

विज्ञापन
CBI Raids on Manish Sisodia Live Excise Policy case Delhi Liquor Scam CBI Examine Sisodia's bank News in Hindi
जांच के बाद सिसोदिया मीडिया से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर की सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम ने जांच की। सीबीआई की टीम से पहले मनीष सिसोदिया अपनी पत्नी के साथ अपने लॉकर की चाबी लेकर वसुंधरा चार स्थित मेवाड़ कॉलेज के अंदर पीएनबी की शाखा में पहुंच गए थे।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच में कुछ नहीं मिला: सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बैंक के अंदर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए है। इसके बाद वह बाहर आए। यहां मीडिया से बात करते हुए सिसोदिया ने बताया कि सीबीआई की जांच में कुछ नहीं मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके प्रेशर में किया जा रहा है। जिससे उन्हें 2 या 3 महीने तक जेल में डाला जा सके।
विज्ञापन


अधिकारी भी मानते हैं हमने कुछ गलत नहीं किया: सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि सीबीआई ने उनके नौकर के अलावा घर पर और अन्य जगह पर भी जांच की थी लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई जांच में शामिल अधिकारी भी मानते हैं की मनीष सिसोदिया ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने सीबीआई अधिकारी और अपनी तरफ से भी खुद को क्लीन चिट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने इससे पहले अगस्त में ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर छापामारी की थी। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने शराब नीति में गड़बड़ी के मामले को लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। एलजी सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मुख्य सचिव की रिपोर्ट में सिसोदिया की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। आपको बता दें कि दिल्ली में एक्साइज विभाग मनीष सिसोदिया के पास है।

इससे पहले, सोमवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मंगलवार को सीबीआई उनका बैंक लॉकर देखने आने वाली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सीबीआी हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। सीबीआई का स्वागत है, जांच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।

भाजपा बोली, भ्रष्टाचार के ट्विन टावर हैं सिसोदिया
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर कड़ा प्रहार बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सिसोदिया भ्रष्टाचार के ट्विन टावर हैं। उन्होंने कहा कि जनता करप्शन का टेस्ट चाहती है, बहुमत का नहीं। 38 दिन हो गए हैं 15 सवालों का जवाब नहीं मिला। शहजाद पूनेवाला ने कहा कि दिल्ली को पाठशाला चाहिए, मधुशाला नहीं। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने कई बार कक्षाओं के निर्माण की लागत में वृद्धि की और कई स्कूलों के शौचालयों को कक्षाओं के रूप में पेश किया ताकि बढ़ी हुई लागतों को सही ठहराया जा सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहजाद पूनावाला ने दावा किया कि आप सरकार एक रिवर्स रॉबिनहुड मॉडल का पालन कर रही थी, जिसमें गरीबों के लिए शराब माफिया के खजाने को भरने के लिए पैसे ले लिए गए थे।

स्कूलों के निर्माण में घोटाला हुआ: मनोज तिवारी
सांसद मनोज तिवारी ने उस घटना का हवाला दिया, जिसमें बाहरी दिल्ली के नांगलोई में एक सरकारी स्कूल की छात्रा की कक्षा में पंखा गिरने से उसके सिर पर चोट लग गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक आप की नैतिकता गिर रही थी और अब उनके स्कूलों में पंखे भी गिर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सरकारी स्कूलों में अर्ध-स्थायी संरचनाओं का इस्तेमाल किया गया था और यही वजह है कि पंखे छत से गिर रहे हैं। तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूलों के निर्माण में घोटाला हुआ है और सरकार ने कई परियोजनाओं में निर्माण की लागत को कई बार बढ़ाया है।

ये पूरी कार्रवाई गंदी राजनीति से प्रेरित: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मनीष के घर से कुछ नहीं मिला, लॉकर से कुछ नहीं मिला। CBI जांच में कुछ नहीं निकला। मनीष की ईमानदारी और देशभक्ति फिर से पूरे देश के सामने साबित हो गई। जाहिर है कि इनकी पूरी कार्रवाई गंदी राजनीति से प्रेरित है। उम्मीद करता हूँ अब ये गंदी राजनीति बंद करके हमें अपना काम करने देंगे। 

भाजपा शासित एमसीडी के स्कूलों का बुरा हाल: दिल्ली सीएम
भाजपा का आरोप है इतने ज्यादा सरकारी स्कूल क्यों बनाए, इतने क्लासरूम क्यों बनाए, हर क्लास में इतनी आधुनिक सुविधाएँ क्यों दी? क्योंकि हम देश के हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। अभी भाजपा शासित एमसीडी के स्कूलों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed