फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi files fir against people spreading fake news of paper leak in madhu vihar police station delhi

सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्नपत्र फर्जी, सीबीएसई ने झूठी खबर फैलाने की पुलिस में दी शिकायत

Wed, 06 Mar 2019 05:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
cbi files fir against people spreading fake news of paper leak in madhu vihar police station delhi
सीबीएसई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के फर्जी प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो रहे हैं। सीबीएसई ने इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन प्रश्नपत्रों को पूरी तरह से फर्जी बताया है। बोर्ड ने पेपर लीक की झूठी खबर फैलाने के मामले में बुधवार को मधु विहार थाने में शिकायत दी है। इस मामले में बोर्ड ने पुलिस को आईपीसी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने को कहा है। मामले पर पुलिस का कहना है कि सीबीएसई की शिकायत मिल गई है, छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


बोर्ड ने छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि ऐसी फर्जी खबरों से गुमराह न हों। सीबीएसई ने यू-ट्यूब पर ऐसे कई लिंक की पहचान की है, जिनमें ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह बोर्ड के प्रश्नपत्र हैं।
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि इस मामले का पता चलने पर वायरल हो रहे पेपरों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पेपर पूरी तरह से फर्जी हैं। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक किए जाने की झूठी जानकारी प्रसारित की जा रही है। लिहाजा बोर्ड ने मधु विहार थाने में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रश्नपत्रों के लीक होने का दावा
यू-ट्यूब पर दिए लिंक के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि 2 मार्च को हुआ 12वीं का अंग्रेजी का पेपर, 5 मार्च को फिजिक्स व 6 मार्च को अकाउंट का पेपर लीक हो गए थे। वहीं 12 मार्च को होने वाले केमिस्ट्री, 7 मार्च को होने वाले भूगोल, 23 मार्च को होने वाले दसवीं के अंग्रेजी, 13 मार्च को होने वाले साइंस के पेपर, 7 मार्च को होने वाले गणित के पेपर के लीक होने का भी दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed