{"_id":"6a68e324fc80d2cb27018264","slug":"cbi-files-charge-sheet-against-13-accused-in-neet-ug-paper-leak-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-148060-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट-यूजी पेपर लीक मामला: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट-यूजी पेपर लीक मामला: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, NTA अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी
Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:43 PM IST
सार
राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। यह चार्जशीट बुधवार को गठित विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीबीआई ने मंगलवार को नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट बुधवार को गठित विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पेश की जाएगी। सीबीआई की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने यह कार्रवाई बीएनएस, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निरोधक) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में की है।
विज्ञापन
सीबीआई के अनुसार, आरोपी मांगीलाल बिवाल ने अपने बेटे विकास बिवाल के लिए प्रश्नपत्र हासिल करने हेतु शुभम खैरनार से संपर्क किया था। मांगीलाल के मोबाइल से प्रश्नपत्र बरामद हुए हैं। एजेंसी का दावा है कि मांगीलाल को यश यादव से 10 लाख रुपये के सौदे में लीक हुआ पेपर मिला। राजस्थान के सीकर में कोचिंग के दौरान विकास की मुलाकात यश से हुई थी।
विज्ञापन
चार्जशीट में 13 आरोपी यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार न्यायिक हिरासत में हैं। एनटीए अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी है, 47 एनटीए अधिकारी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन