फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI director convense review meeting of all the branches of the agency

सीबीआई निदेशक ने एजेंसी की सभी शाखाओं की समीक्षा बैठक बुलाई

Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली Published by: अजय सिंह Updated Tue, 19 Feb 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
CBI director convense review meeting of all the branches of the agency
Rishi Kumar Shukla

 इस माह के शुरू में सीबीआई निदेशक का प्रभार संभालने के बाद रिषि कुमार शुक्ला ने मंगलवार को एजेंसी की सभी शाखाओं की पहली समीक्षा बैठक बुलाई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पोंजी घोटाले की जांच को लेकर कोलकाता पुलिस और एजेंसी के अधिकारियों के बीच खींचतान केन्द्र और राज्य के बीच एक राजनीतिक टकराव में बदल गई थी और इसी दरम्यान दो फरवरी को सीबीआई निदेशक नियुक्त किये गये शुक्ला ने दो दिनों के भीतर ही कार्यभार संभाल लिया था। 
विज्ञापन


समीक्षा बैठक से शुक्ला को महत्वपूर्ण मामलों और उनसे जुड़ी वर्तमान प्रगति के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।  मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक, 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी शुक्ला लंबे समय तक इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में काम कर चुके हैं। हालांकि वह पहली बार सीबीआई से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में देश भर में फैली सीबीआई की 70 से अधिक शाखाओं के सभी प्रमुख शामिल होंगे। इनमें से कुछ तो दिल्ली में मौजूद रहेंगे जबकि कुछ वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए भाग लेंगे।


एजेंसी पोंजी घोटाला, सृजन घोटाला, मुजफ्फरपुर आश्रयगृह यौन उत्पीड़न मामला, बीकानेर भूमि सौदा मामला, हरियाणा भूमि घोटाला, अवैध खनन मामला, गुटखा घोटाला, स्टरलाइट विरोधी प्रदर्शनों के अलावा, अपने पूर्व अधिकारियों सहित अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों जैसे कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रही है।

इन में से कुछ मामलों के लिए एजेंसी को अदालतों और राजनीतिक दलों से कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed