{"_id":"67ac1a6398b5d3444c01a2e1","slug":"cbi-arrests-six-delhi-transport-department-officials-in-corruption-case-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई: CBI ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़ी कार्रवाई: CBI ने परिवहन विभाग के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार, जानें मामला
Wed, 12 Feb 2025 09:20 AM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Feb 2025 09:20 AM IST
सार
सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनपर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का आरोप है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में पहली बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। जिसके बाद इन छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन