{"_id":"5cd8a4a5bdec2207140c5fad","slug":"caught-33-kg-saffron-smuggled-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 33 किलो केसर की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 33 किलो केसर की तस्करी
Mon, 13 May 2019 04:26 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 May 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तस्करी के जरिए विदेश से 33 किलो केसर लेकर आ रहे एक आदमी को कस्टम अधिकारियों ने रंगेहाथ दबोच लिया। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के बाद से ही आरोपी हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि उसका संबंध खाड़ी देशों से तस्करी के जरिए देश में विभिन्न सामान लाने वाले बड़े गिरोह से हो सकते हैं।
विज्ञापन
कस्टम विभाग की तरफ से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली कि 9 मई को एक आदमी दुबई से आ रही फ्लाइट में एक आदमी तस्करी के जरिए केसर की एक बड़ी खेप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर कस्टम की टीमों को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बताई गई फ्लाइट लैंड करते ही कस्टम की टीमों ने संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 33 किलोग्राम केसर बरामद हुई, जिसकी कीमत तकरीबन 33 लाख रुपये बताई जा रही है। विभाग के मुताबिक, केसर को सीज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। कानूनी कारणों से अभी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन