{"_id":"5dfa27bb8ebc3e87c70dd088","slug":"cash-payers-in-queue-fastags-users-go-easily","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकद भुगतान वालों की लगी कतार, फास्टैग वाले आसानी से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकद भुगतान वालों की लगी कतार, फास्टैग वाले आसानी से निकले
Wed, 18 Dec 2019 06:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Fastag
- फोटो : social media
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर मंगलवार को बिना फास्टैग वाले वाहनों की कतार लगी रही। जबकि फास्टैग लगवा चुके वाहन आसानी से निकले। नकद भुगतान वाली लेन पर टोल कर्मियों ने हैंड मशीन से वाहन चालकों के पास जाकर शुल्क वसूला, ताकि वाहनों को जल्दी से जल्दी टोल पार कराया जा सके। नई व्यवस्था के तीसरे दिन टोल प्लाजा पर जाम से कुछ राहत मिली।
लुहारली टोल प्लाजा से वर्तमान समय में रोजाना औसतन 26 हजार वाहन निकलते हैं। इनमें से करीब 6000 वाहन ही फास्टैग वाले हैं। शेष नकद भुगतान करते हैं। मंगलवार को टोल प्लाजा पर दोनों तरफ दो-दो लेन नकद भुगतान वालों के लिए और तीन-तीन लेन फास्टैग लगे वाहनों के लिए खुली थीं। नकद भुगतान वाली लेन पर वाहनों की कतार लगी रही, जबकि फास्टैग वाले वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
टोल मैनेजर अमरेंद्र झा का कहना है कि फास्टैग प्रणाली को लागू कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। बिना फास्टैग वाहनों की संख्या अधिक होने पर बूथ के दोनों तरफ पांच-पांच कर्मचारी हैंड मशीन के साथ लगाए गए हैं, ताकि टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने।