{"_id":"e991f2bc0428f5b27f7459b93b0705ce","slug":"cash-jewellery-worth-rs-27-lakh-looted-from-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख कैश और 17 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख कैश और 17 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट लिया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में आए दिन लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। गुरुवार दिन को भी सेक्टर 17 में कुछ बदमाशों ने घर के लोगों को हथियारों के बल पर लूट लिया।
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर 17 स्थित मकान नंबर 104 के मालिक राजीव अरोड़ा के घर पर बदमाशों ने सुबह करीब 11 बजे धावा बोलकर लूटपाट को अंजाम दिया।
पेशे से मार्बल व्यापारी राजीव अरोड़ा के घर पर बाइक से दो बदमाश आए और दरवाजा खुलवाकर अंदर जा घुसे। एक ने देसी कट्टा और दूसरे के हाथ में चाकू था। इसी के बल पर दोनों बदमाशों ने परिवारवालों को चुप करा रखा था।
विज्ञापन
उन्होंने घर से 10 लाख रुपये नगद और 17 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली। जिस समय लूटेरे घर पर आए थे उस वक्त राजीव अरोड़ा के अलावा उनकी पत्नी, बेटी और बूढ़ी माताजी घर पर थी।
विज्ञापन
दोनों बदमाशों ने लूटने के बाद उनको धमकी भी दी कि अगर उन्होंने इसको लेकर पुलिस को जानकारी दी तो वह उन्हें मार डालेंगे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस का संदेह है कि इसमें किसी जानकार का हाथ हो सकता है। लुटेरों को घर में नकद और ज्वेलरी होने की पूरी जानकारी थी।
एक दूसरी घटना में फरीदाबाद के ही बाटा चौक स्थित एक व्यापारी से कुछ बदमाशों ने साढे तीन लाख रुपये लूट लिए। यह व्यापारी इन पैसों को बैंक में जमा कराने जा रहा था। यह घटना भी आज दोपहर की है।