{"_id":"5b941502867a557ea40c7d6c","slug":"case-registered-on-hooda-and-vadra-after-two-time-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार शिकायत के बाद वाड्रा, हुड्डा पर दर्ज हुआ था केस, शिकायतकर्ता को मिली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार शिकायत के बाद वाड्रा, हुड्डा पर दर्ज हुआ था केस, शिकायतकर्ता को मिली सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 09 Sep 2018 06:50 AM IST
विज्ञापन
भूपिंदर सिंह हुड्डा और रॉबर्ट वाड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहपुर जमीन घोटाला मामले में रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ सुरेंद्र शर्मा की दो शिकायत के बाद केस दर्ज हुआ था। दस दिन तक छानबीन के बाद 29 अगस्त को खेड़कीदौला थाने में पहली शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एक सितंबर को फिर से शिकायत दी, तब जाकर मामला दर्ज किया गया। उधर एहतियात के तौर पर सरकार ने सुरेंद्र शर्मा को पुलिस सुरक्षा दे दी है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि शिकायत करने से पहले उन्होंने शिकोहपुर जमीन घोटाले को लेकर पूरी छानबीन की। दस दिन तक उससे जुड़े तथ्यों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर खाका तैयार किया। पता चला था कि यह मामला लंबे समय से लंबित है, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई एफआईआर ही नहीं दर्ज की। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत देने का मन बनाया और पूरी रिपोर्ट सादे कागज में लिखकर दी। एक सितंबर को फिर से शिकायत दी और शाम को पता चला कि वाड्रा व हु्ड्डा के खिलाफ एफआईआर हो गई है।
विज्ञापन
सरकार के रुख का इंतजार
सुरेंद्र का कहना है कि हरियाणा सरकार के रुख का इंतजार है। सरकार ने इस मामले में विशेष जांच शुरू नहीं की तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके लिए कानूनी सलाह भी ले रहे हैं। बकौल सुरेंद्र, पुलिस को उन्होंने एक बैंक खाता संख्या उपलब्ध कराई है, जिसके जरिये रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी का लेनदेन हुआ है। उनका दावा है कि जिस बैंक खाते के जरिये लेनदेन हुआ, उसमें महज एक लाख रुपये थे, जबकि 7.5 करोड़ का चेक काटा गया था। पूरे मामले की जानकारी के लिए उन्होंने पुलिस वालों से बैंक अकाउंट की डिटेल मांगने को कहा है।
विज्ञापन
किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं
भाजपा की सह पर शिकायत की बात को सुरेंद्र शर्मा नकारते हुए कहते हैं कि उनका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। न तो किसी पार्टी के कार्यकर्ता है और न ही उनका किसी पार्टी से सरोकार है। कई तरह के कारोबार में हाथ अजमाया है, इस वजह से कुछ नेताओं से संपर्क जरूर है, लेकिन किसी विशेष के लिए कोई काम नहीं करते हैं। इस मामले में शिकायत के बाद सुरेंद्र शर्मा को पुलिस सुरक्षा मिल गई है। हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने कोई सुरक्षा नहीं मांगी थी।